यूनिट बिजली निशुल्क देने का निर्णय ऐतिहासिक : अजय पटेल
नीतीश सरकार द्वारा 125 यूनिट बिजली निशुल्क देने का निर्णय ऐतिहासिक : अजय पटेल

जे टी न्यूज, सीतामढ़ी : युवा जनता दल (यू.) के प्रदेश महासचिव सह अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार पटेल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा राज्य के घरेलू उपभोक्ता को प्रतिमाह 125 यूनिट बिजली निशुल्क देने के ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह जनहित मे लिया गया ऐसा कदम है, जो सीधे करोड़ों लोगो के जीवन में रोशनी और राहत दोनों लेकर आयेगा। उन्होंने कहा कि यह योजना गरीब, ग्रामीण और मेहनतकश परिवारों के लिए वरदान साबित होगी। यह नीतीश सरकार की उस विकास दृष्टिका जीवंत प्रमाण है जो आमजन की मूलभूत जरूरतों को सर्वोच्य प्राथमिकता देती हैं।
अजय पटेल ने कहा कि इस योजना का सबसे अधिक लाभ उन सामाजिक वर्गो को मिलेगा जो सीमित साधन में भी इमानदारी से जीवन यापन करते हैं। गरीब, निम्न- मध्यवर्गीय और ग्रामीण क्षेत्र के परिवार को अब बिजली बिल की चिंता उनके लिए अतीत की बात होगी। यह निर्णय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संवेदनशील, उतरदायी और दूरदर्शी नेतृत्व को दर्शता है, जो आर्थिक विकास और सामाजिक न्याय, दोनों को साथ लेकर चलता है।
वहीं अजय पटेल ने कहा रीगा विधानसभा जदयू के खाते में आने पर उन्होंने अपनी दावेदारी से प्रदेश नेतृत्व को अवगत करा दिया है। अजय ने बताया रीगा विधानसभा में कुर्मी समाज की जनसंख्या चालीस हजार से अधिक हैं, हमारे समाज से ही रीगा विधानसभा में जीत हार तय होती है।

