सावन की अंतिम सोमवारी पर श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट का सेवा एवं स्वास्थ्य समर्पण
सावन की अंतिम सोमवारी पर श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट का सेवा एवं स्वास्थ्य समर्पण

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सावन की अंतिम सोमवारी के शुभ अवसर पर योगी चौक पर श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट के द्वारा एक चिकित्सा एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर ट्रस्ट के संस्थापक एवं एनडीए के संभावित प्रत्याशी डॉ. मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में लगाया गया।

इस अवसर पर डॉ. सिंह ने कहा कि सावन शिवभक्ति के साथ-साथ सेवा का भी महीना है। शिवभक्तों की सेवा करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। यह केवल धार्मिक कर्तव्य नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है। जनता का आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है और जनसेवा ही मेरा जीवन संकल्प।


