अपराध नियंत्रण को ले लौकहा थाना अध्यक्ष व बॉर्डर पर तैनात एस०एस०बी० कमांडेट एवम नेपाल पुलिस उपाधीक्षक के बीच हुई समन्वय बैठक
अपराध नियंत्रण को ले लौकहा थाना अध्यक्ष व बॉर्डर पर तैनात एस०एस०बी० कमांडेट एवम नेपाल पुलिस उपाधीक्षक के बीच हुई समन्वय बैठक
जे टी न्यूज, मधुबनी.
दिनांक 11.08.025 को मधुबनी जिला के लौकहा थाना अन्तगर्त स्थित भारत-नेपाल बॉर्डर एस०एस०बी० 18 वीं बटालियन, एवं नेपाल पुलिस के बीच अपराध नियंत्रण, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण एवं आगामी विधानसभा चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु समन्वय बैठक की गई। जिसमें लौकाहा थाना के पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष, एस0एस0बी 18 वीं बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट, एवं नेपाल बॉर्डर पुलिस के पुलिस उपाधीक्षक एवं नेपाल पुलिस के थड़ी थाना के थानाध्यक्ष के बीच संपन्न हुई बैठक में मुख्य रूप से खुला बॉर्डर होने के कारण आने वाली चुनौतियां जैसे कोरेक्स मादक पदार्थ, शराब, ब्राउन शुगर, अवैध हथियार की तस्करी एवं संपत्ति मूलक अपराध पर प्रभावी नियंत्रण एवं आगामी विधानसभा चुनाव में होने वाली समस्याओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु आपसी समन्वय बनाते हुए निराकरण करने की रणनीति बनाई गई।