संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक संपन्न झारखंड राज्य के निर्माता शिबू सोरेन को दिया श्रद्धांजलि

13 अगस्त को देशव्यापी बहुराष्ट्रीय कंपनी भारत छोड़ो - कारपोरेट खेती छोड़ो का आव्हान

संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक संपन्न झारखंड राज्य के निर्माता शिबू सोरेन को दिया श्रद्धांजलि/ 13 अगस्त को देशव्यापी बहुराष्ट्रीय कंपनी भारत छोड़ो – कारपोरेट खेती छोड़ो का आव्हान / अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप एवं मोदी सरकार का पूतला दहन होगा जे टी न्यूज़, झारखण्ड : संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक बिमल दास की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, झारखंड राज्य के निर्माता शिबू सोरेन के निधन पर श्रद्धांजलि दी गई। 27 नवंबर 1993 में महाजनी प्रथा के खिलाफ संघर्ष में उनके पिता सोबरन सोरेन की हत्या के पश्चात 4 फरवरी 1972 को झामुमो के महासचिव चुने गए,1975 में आपातकाल में जेल में रहे,7 अगस्त 1995 को झारखंड क्षेत्र स्वायत परिषद के अध्यक्ष बने,23 म‌ई 2004 को केन्द्रीय कोयला मंत्री बने, 3 मार्च 2005 को झारखंड के मुख्यमंत्री 10 दिनों के लिए बने, उसके बाद दो बार 5-5 माह के लिए मुख्यमंत्री बने, तीन दशक तक झामुमो के अध्यक्ष रहे, झारखंड निर्माण में उनका सर्वोपरी योगदान रहा, महाजनों के खिलाफ संघर्ष में वर्षों भूमिगत रह कर संघर्ष किया,बैठक में 13 अगस्त को बहुराष्ट्रीय कंपनियों भारत छोड़ो- कारपोरेट खेती छोड़ो दिवस मनाया जाएगा एवं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप एवं भारतीय प्रधानमंत्री मोदी का देशव्यापी पूतला दहन का निर्णय लिया गया। झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों, प्रखंडों, गांवों में पूतला किया जाएगा। अमेरिकी कृषि उत्पादों के लिए भारतीय मुक्त बाजार खोलने के किसान विरोधी नापाक समझौता के खिलाफ देशभर में व्यापक पैमाने में किसानों द्वारा विरोध प्रदर्शन/ पूतला किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो, महासचिव सुरजीत सिन्हा-, संयुक्त सचिव असिम सरकार, स्वपन महतो, मदुवा कच्छप,अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव पुष्कर महंतों, केडी सिंह, किसान महासभा के राज्य अध्यक्ष बी,एन सिंह,अखिल भारतीय किसान खेत मज़दूर संगठन के राज्य अध्यक्ष बिमल दास, प्रबोध महतो सचिव, रामलाल महतो केन्द्रीय उपाध्यक्ष, विरेन्द्र भगत,राजेश कुमार सिंह, जगन्नाथ रजवाड़ आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button