सांसद राजेश वर्मा का प्रयास रंग लाया, अब गौछारी रेलवे स्टेशन पर “कटिहार पटना एक्सप्रेस” ट्रेन ठहरेगी
सांसद राजेश वर्मा का प्रयास रंग लाया, अब गौछारी रेलवे स्टेशन पर “कटिहार पटना एक्सप्रेस” ट्रेन ठहरेगी
जे टी न्यूज, खगड़िया: कौन कहता है, मेहनत रंग नहीं लाती है ? लाती है। लगातार प्रयास जारी रहे तो। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा ने भारत सरकार के रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को एक पत्र विगत 28 फ़रवरी 2025 को लिखा था जिसमें उन्होंने गौछारी रेलवे स्टेशन पर कटिहार पटना एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 15713/15714 का ठहराव हो। सांसद राजेश वर्मा ने सिर्फ़ रेल मंत्री को पत्र ही नहीं लिखा वरन निरंतर रेल मंत्री से मिलते रहे एवं रेल मंत्रालय से संपर्क बनाए रखे। नतीजतन विगत 13 अगस्त 2025 को रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने सांसद राजेश वर्मा को पत्र द्वारा सूचित किया कि आपके पत्र के आलोक में गौछारी रेलवे स्टेशन पर कटिहार पटना एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव को स्वीकृत कर दिया गया है। उक्त जानकारी मिलते ही जिलावासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। ने युवा सांसद राजेश वर्मा को इस नेक और जनोपयोगी कार्य के लिए खगड़िया वासियों की तरफ़ से बधाई एवं साधुवाद दिया। ने कहा कार्य करने वाला व्यक्ति सिर्फ़ कार्य करता रहता है। कौन क्या बोल रहा है ? क्या सोच रहा है ? इस पचड़े में नहीं पड़ता। वैसे धरती पर कोई ऐसा इंसान नहीं, जिसका विरोधी नहीं हो। चर्चा उसी की होती है जो प्रगति के पथ पर प्रगतिशील रहता है।


