बेख़ौफ़ अपराधियों ने राजद नेता सह पैक्स अध्यक्ष विजय कुमार महतो की गला रेत की हत्या

जे टी न्यूज़, रोसरा
बिपिन कुमार

बिहार के समस्तीपुर में अपराधियों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया है। घटना रोसड़ा अनुमंडल क्षेत्र की है जहां बेखौफ अपराधियों ने रोसड़ा थाना के चकथा गांव में राजद नेता सह सीएसपी संचालक और पैक्स अध्यक्ष की गला रेत कर हत्या कर दिया। मृतक की पहचान विजय कुमार महतो के रूप में की गई है। गुरुवार की सुबह जब ग्रामीण सो कर उठे और अपने घरों से निकले ही थे उसी दौरान सीएसपी के पास विजय का शव देखा। शव देखकर लोग हैरान रह गए इलाके में ये खबर आग की तरह फैल गई और इसके बाद देखते ही देखते हजारों लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा वारदात की सूचना रोसड़ा पुलिस और परिजनों को दे दी गयी है।

हत्या की घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही रोसड़ा पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि सुबह ही पैक्स अध्यक्ष की हत्या की गई है। हत्या किसके द्वारा और क्यों की गई है यह साफ नहीं हो पाया है।

बिहार के समस्तीपुर में हुई यह हत्या की घटना को किन कारणों से अंजाम दिया गया है। इसका पता नहीं लग सका है। मृतक राजद नेता होने के साथ ही पैक्स के अध्यक्ष भी थे।

 

Related Articles

Back to top button