परवत्ता विधानसभा स्तरीय एनडीए कार्यकर्त्ता सम्मेलन होगा ऐतिहासिक -बबलू मंडल
,सांसद श्रीमती लवली आनंद
परवत्ता विधानसभा स्तरीय एनडीए कार्यकर्त्ता सम्मेलन होगा ऐतिहासिक -बबलू मंडल
जे टी न्यूज, खगड़िया:

जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल, भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत एवं लोजपा रामविलास पार्टी के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह ने बताया कि 27 सितम्बर (शनिवार) को पूर्वाह्न 10 बजे से
भगवान हाई स्कूल, गोगरी-जमालपुर के मैदान में
एनडीए कार्यकर्ताओं का परवत्ता विधानसभा स्तरीय भव्य सम्मेलन आयोजित किया जाना सुनिश्चित हुआ है, ऐतिहासिक रूप से सफल होगा। जिला अध्यक्षों ने कार्यक्रम स्थल का मुआयना करने के उपरांत कहा कि सम्मेलन की तैयारी पूरी कर ली गई। सम्मेलन में अपार भीड़ जूटने की संभावना जताया।
जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने बताया कि सम्मेलन में बिहार सरकार एवं एनडीए के शीर्ष नेतृत्व सम्मिलित होंगे, जिनमें सुरेन्द्र मेहता (मंत्री, बिहार सरकार)महेश्वर हजारी (जिला प्रभारी मंत्री, खगड़िया)
,सांसद श्रीमती लवली आनंद
,भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन

,लोकसभा सांसद राजीव प्रताप रूडी,पूर्व सांसद संतोष कुमार कुशवाहा,भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलराम मंडल
,लोजपा (आर) की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रानी देवी
,रालोमो के राष्ट्रीय महासचिव सह राष्ट्रीय प्रवक्ता फजल इमाम मल्लिक,प्रदेश महासचिव अंगद कुशवाहा,हम (से.) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. बीरेंद्र कुमार सिंह,
सांसद राजेश वर्मा
सहित एनडीए के अनेक सम्मानित नेतागण भाग लेंगे।
एनडीए जिला अध्यक्षों ने एनडीए कार्यकर्ताओं से हजारों की संख्या में सम्मेलन में भाग लेने का अनुरोध किया है।
मौके पर जदयू जिला महासचिव राजीव रंजन, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मायाराम मंडल, जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विनय सिंह रोशन, गोगरी नगर परिषद अध्यक्ष इम्तियाज खान, शेखावत खान, भाजपा नेता नीतीश कुमार सिंह, डॉ रवि कुमार सहित दर्जनों की संख्या में एनडीए पदाधिकारी मौजूद रहे।


