विधायक मीना कामत ने खाजेडीह में खोंइछ भरने के बाद विभिन्न दुर्गा मंदिरों में माथा टेका

विधायक मीना कामत ने खाजेडीह में खोंइछ भरने के बाद विभिन्न दुर्गा मंदिरों में माथा टेका

  • जेटीन्यूज/ मधुबनी

  • बाबूवरही विधानसभा की जदयू विधायक मीना कामत ने मंगलवार को खाजेडीह स्थित दुर्गा मंदिर में खोंइछ भरने के बाद विभिन्न मंदिरों में श्रद्धापूर्वक माथा टेका। मन्नतें मांगी। खोंइछभरी उसने पूरे विधि-विधान के साथ मंत्रोच्चारण के बीच की। विधायक प्रतिनिधि प्रो. रामप्रसाद सिंह ने बताया कि माथा टेकने की शुरुआत खजौली प्रखंड से की गई। बाबूवरही विधानसभा क्षेत्र के सभी 52 दुर्गा मंदिरों में माथा टेकने का कार्यक्रम जारी है। इन मंदिरों में बाबूवरही के 23 व खजौली प्रखंड के आठ दुर्गा मंदिरों माथा टेकने का विधान पूर्ण कर लिया गया है। लदनियां के 21 मंदिरों में माथा टेकना जारी है। मौके पर रमन चौधरी, बलिराज सहनी, रामबाबू सिंह, पवन सिंह, चांद कामत, बेचन कामत, कारी ठाकुर, हरिओम सिंह, वीरेन्द्र कामत, विजय राम आदि थे। विधायक ने पूजा कमेटियों से मिलकर बातचीत की। शांतिपूर्ण वातावरण में पूजा सम्पन्न कराने की अपील की।

Related Articles

Back to top button