सेव एनिमल्स टीम के संस्थापक विकास कसाना जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा

सेव एनिमल्स टीम के संस्थापक विकास कसाना जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा

जे टी न्यूज, नोएडा:

कई वर्षों से घायल और बेसहारा गौवंश की सेवा कर रहे हैं। टीम द्वारा पहले पशुओं को सरकारी गौशालाओं में भेजा जाता था, लेकिन वहाँ उचित उपचार न मिलने पर गाँव के पास खाली पड़ी श्मशान घाट की 43 बीघा ज़मीन के एक छोटे हिस्से पर एक छोटी अस्थाई गौशाला बनाई गई। इसमें लावारिस गायों और नंदी महाराज का उपचार शुरू किया गया।

जैसे जैसे हम काम करने लगे तो कुछ लोगो ने हमारी टीम पर ऑब्जेशन उठाना शुरू कर दिया और ऑथरिटी और पुलिस बल द्वारा हमारी टीम को परेशान करने और जो गौ शाला बनाई है इसे तुड़वाने के लिए जोर लगाया जा रहा है

 

गाँव डाढ़ा तहसील क्षेत्र में आयोजित पंचायत में सैकड़ों ग्रामीणों और गौ गौ सेवक और विभिन्न संगठनों के लोगों ने भागीदारी ली और सामाजिक कार्यकर्ता आज़म के नेतृत्व में गंभीर चर्चा हुई। पंचायत में स्थानीय विधायक माननीय धीरेंद्र ठाकुर जी भी उपस्थित रहे और उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन की ओर से कोई नकारात्मक कार्रवाई नहीं होगी तथा गौशाला के लिए उचित समाधान निकाला जाएगा।

 

पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया जिसमे किसान बेरोजगार सभा के राष्टीय प्रवक्ता विजय पाल भाटी ने कहा की हम सभी मिलके गौतमबुद्ध नगर जिलाधिकारी (DM) को ज्ञापन देगें , और जिसमें स्थायी भूमि आवंटन और बेसहारा गौवंश की देखभाल हेतु प्रशासनिक सहयोग की माँग की जाएगी।

 

और डाढा गांव से मनोज भाई ने कहा कि गौसेवा केवल धार्मिक आस्था नहीं बल्कि सामाजिक ज़िम्मेदारी है। दुर्घटनाओं को रोकने और पशुओं की रक्षा करने के लिए गौशाला का निर्माण आवश्यक है। यह आंदोलन किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि पूरे समाज का सामूहिक प्रयास है

इस पंचायत में Dog mother कावेरी मैम, जीवन गौ अर्पण से मोनू बेदपुरा , काम धेनु गौ रक्षा दल से देवा पंडित , श्री राम गौ रक्षा दल विनीत , काम धेनु हिन्द टीम , सुच्चा टीम बिलासपुर , किसान बेरोजगार सभा से ऐड. विजयपाल सिंह,अमित भाटी डाबरा , मानवाधिकार सुरक्षा बल फाउंडेशन से सुनील भाटी , विकास भाटी डाबरा और गौ सेवक समस्त टीम मौजूद रही

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button