दुर्गा पूजा को लेकर सूर्यपुरा प्रशासन द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च   

दुर्गा पूजा को लेकर सूर्यपुरा प्रशासन द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च

 

अंचलाधिकारी गोल्डी कुमारी व थानाध्यक्ष का सख्त निर्देश

जे टी न्यूज, सूर्यपुरा(रोहतास)दुर्गा पूजा त्यौहार को लेकर सूर्यपुरा थाना ध्यक्ष चंदन कुमार भगत व अंचलाधिकारी गोल्डी कुमारी द्वारा देर रात फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस बल के साथ दोनों अधिकारियों ने सभी पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। तथा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया। वहीं थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत ने बताया कि पुलिस असामाजिक,शरारती व संदिग्ध लोगों पर सख्त निगरानी रखेगी। अंचलाधिकारी गोल्डी कुमारी द्वारा निर्देश गया कि दुर्गा पूजा में माताएं बहनों के साथ-साथ बहुत सारे बच्चे बुजुर्ग मां दुर्गा देवी का दर्शन करने आते हैं। किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए सभी लोग आपसी भाईचारा प्रेम से त्यौहार मनाएंगे। पूजा में खलल डालने वालों के प्रति प्रशासन सख्ती से पेश आएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वरीय अधिकारियों के दिशा निर्देश में विधि व्यवस्था कायम रखने हेतु पूजा कमेटी के लोग पुलिस प्रशासन को भरपूर सहयोग करेंगे। यदि कोई संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति दिखता है तो तत्काल पुलिस को सूचना देंगे।

Related Articles

Back to top button