सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक गैस रिसाव से झुलसे, नेक्टर अस्पताल में इलाज जारी

सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक गैस रिसाव से झुलसे, नेक्टर अस्पताल में इलाज जारी


जेटी न्यूज़ खगड़िया (गीता कुमार यादव)। शहर के राजेंद्र नगर निवासी एवं खगड़िया तथा पटना में संचालित नेक्टर अस्पताल के संचालक डॉ. नीतीश पटेल के पिता, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक विशुनदेव प्रसाद सिंह किचन में गैस सिलेंडर से हुए गैस रिसाव के कारण गंभीर रूप से झुलस गए। इस हादसे में उनके चेहरे, हाथ और पैर बुरी तरह जल गए।
घटना के तुरंत बाद परिजनों द्वारा उन्हें बलुआही स्थित नेक्टर अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाया गया। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है और चिकित्सकों की निगरानी में इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जदयू जिला महासचिव राजीव रंजन, शिक्षक कुलदीप सिंह पटेल सहित कई गणमान्य लोगों ने अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Related Articles

Back to top button