बजट को जन विरोधी करार दिया
बजट को जन विरोधी करार दिया

जे टी न्यूज, बेतिया : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की पश्चिम चम्पारण जिला कमिटी द्वारा लोक सभा में पेश किए गए बजट को जन विरोधी करार दिया।बेतिया में पार्टी द्वारा मार्च निकाला गया।जो सोवा बाबू चौक पर कॉरपोरेट पक्षीय बजट के विरुद्ध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया गया।
इस अवसर पर बोलते हुए पार्टी के जिला सचिव चाँदसी प्रसाद यादव ने कहा कि मोदी सरकार लगातार किसान,मजदूरों का कमर तोड़ रही है।किसान सम्मान निधि से बड़े पैमाने पर किसानों का काटा गया है।कर्ज से मुक्ति के बारे में बजट में कुछ भी नहीं है।2025 बीज विधेयक और 2025 बिजली विधेयक लाकर जनता को लूटने की योजना पहले उजागर हो चुका है।मनरेगा कानून में भारी कटौती की गई है।
प्रकाश कुमार वर्मा ने बताया कि इस बजट से सिर्फ कॉर्पोरेट जगत को लाभ मिलेगा। मध्यम वर्ग के लोगों के हाथ में झुनझुना थमा दिया गया है।उन्होंने कहा कि आज देश का प्रति बच्चा 4 लाख रुपए का कर्ज लेकर जन्म ले रहा है।इस जन विरोधी बजट को वापस लेने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया गया।
सभा को जिला सचिव मंडल सदस्य शंकर कुमार राव,नीरज बरनवाल,सुशील श्रीवास्तव,मो. सहीम,राधेश्याम आदि ने संबोधित किया।
