पश्चिम चम्पारण से हजारों किसान 24 मार्च को दिल्ली जाएंगे
पश्चिम चम्पारण से हजारों किसान 24 मार्च को दिल्ली जाएंगे

जे टी न्यूज़, बेतिया।बिहार राज्य किसान सभा की पश्चिम चंपारण जिला काउंसिल की बैठक रिक्शा स्टैंड बेतिया में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए बिहार राज्य किसान सभा के उपाध्यक्ष कांग्रेस प्रभुराज नारायण राव ने बताया कि केंद्रीय सरकार किसानों को कंगाल बनाने और जमीनों को कॉर्पोरेट के हाथ में दे देने के रास्ते पर काम कर रही है। एक तरफ मोदी सरकार ने 2025 बीज विधेयक तथा 2025 बिजली विधेयक जैसे किसान विरोधी बिलों को सामने लाया है ।अपने किए गए वादे एमएसपी को कानूनी दर्जा देने, किसानों को कर्ज से मुक्त करने, किसानों की आमदनी को दोगुनी करने, फसल में लागत का डेढ़ गुना दाम देने से मुकर रही है। वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी साम्राज्यवाद का गुलाम बनाने की नीयत से अमेरिकी कृषि उत्पादित सामानों को बिना किसी टैक्स के भारत में बेचने तथा भारत में उत्पादित सामानों को अमेरिका में बेचने के लिए 18 % टैक्स देने की नीति पर काम कर रही है। जहां भारत को रूस द्वारा सस्ते दर पर तेल मिलता था।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भयभीत होकर महंगे दर पर अमेरिका से तेल ले रही है ।हाल ही में जेफ्री एपस्टीन फाइल्स में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह, कॉरपोरेट अनिल अंबानी जैसे लोगों का नाम आना,पूरे दुनिया में देश को शर्मसार कर दिया है। इसके विरुद्ध देश के किसान 24 मार्च को दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे।

जिसमें पश्चिम चम्पारण से हजारों किसान शामिल होंगे।बैठक में जिला सचिव हरेंद्र प्रसाद ने पिछले कार्यों की गतिविधियों को रखा।जिस पर प्रेम प्रसाद ,उमेश पांडेय,गौरीशंकर प्रसाद,जयनाथ प्रसाद ,शंकर प्रसाद आदि साथियों ने अपना विचार दिया।बैठक का समापन राज्य कार्यकारिणी सदस्य चांदसी प्रसाद यादव के विचारों से हुआ। अध्यक्षता रामा यादव ने की।

