यूजीसी गाइडलाइंस पर सुप्रीम कोर्ट के रोक के खिलाफ सम्पूर्ण क्रांति दिवस 18 मार्च को राजभवन मार्च
यूजीसी गाइडलाइंस पर सुप्रीम कोर्ट के रोक के खिलाफ सम्पूर्ण क्रांति दिवस 18 मार्च को राजभवन मार्च

जे टी न्यूज, पटना: यूजीसी रेगुलेशंस 2026 पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक के खिलाफ चरणबद्ध तरीके से आंदोलन की घोषणा को ले कर ऑल इंडिया फोरम फॉर इक्विटी ने प्रेस वार्ता आयोजित किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि 18 मार्च को पटना में बिहार भर से लोग जुटेंगे एवं राजभवन मार्च करेंगे । पटना के गांधी मैदान से राजभवन तक मार्च निकाला जाएगा।10 मार्च को पटना कॉलेज से मशाल जुलूस निकाला जाएगा एवं 17 मार्च को महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।
विपरीत परिस्थितियों में भी न्याय की लड़ाई जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि सरकार सुप्रीम कोर्ट के दबाव में ही गाइडलाइन लेकर आई थी, लेकिन बेहद कमजोर गाइडलाइन लेकर आई, गाइडलाइन जातिगत भेदभाव खत्म करने के लिए लाया जाना था, लेकिन उसमें अस्पष्ट प्रावधान रखे गए, जिसके आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई. हमारी लड़ाई किसी जाति के खिलाफ नहीं बल्कि जातिगत विशेषाधिकार के खिलाफ समता की लड़ाई है। पुरे बिहार भर से 18 मार्च को बिहार भर से लोग पटना में जुटेंगे एवं राजभवन मार्च करेंगे।

प्रेस वार्ता को संबोधित आरवाईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत कुशवाहा, कांग्रेस अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ से शशिभूषण पंडित, जेएनयूएसयू के पूर्व अध्यक्ष धनंजय ,वंदना कुमारी,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ से मंजीत आनंद साहू, मंडल 2.0के छात्र युवा संघर्ष समिति के गौतम आनंद, अमर आजाद, अंबुज पटेल, अधिवक्ता अभिषेक आनंद, एआईएसएफ से सुधीर कुमार, एसएफआई राज्य अध्यक्ष कांति कुमारी, समाजवादी छात्र सभा के सूरज यादवकुमार दिव्यम, सबीर कुमार,सामाजिक न्याय आंदोलन से विकाश यादव, सुबोध यादव , सबा आफरीन ने संबोधित किया।



