सुपौल डीएम ने किया सदर अस्पताल रोगी कल्याण समिति की शासी निकाय की बैठक

सुपौल डीएम ने किया सदर अस्पताल रोगी कल्याण समिति की शासी निकाय की बैठक

 

जे टी न्यूज़, सुपौल (शिव शंकर प्रसाद): जिला पदाधिकारी सावन कुमारय की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में सदर अस्पताल सुपौल की रोगी कल्याण समिति की शासी निकाय की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिविल सर्जन डॉ० बाबासाहेब झा, उपाधीक्षक डॉ० नूतन वर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक बालकृष्ण चौधरी, जिला लेखा प्रबंधक शिव कुमार, अस्पताल प्रबंधक अभिनव आनंद, लेखपाल अशोक कुमार सहित रोगी कल्याण समिति के सदस्य जगदीश यादव, कामेश्वर पासवान वार्ड पार्षद, वार्ड संख्या 25, रजनीश सिंह जिला परिषद सदस्य, क्षेत्र संख्या 08, फेकन सदा,रामदेव कामत, श्रीमती सरिता मिश्रा, डॉ० रंजन कुमार, ज्ञान बहादुर गुरूम, महेश देव एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर रंजीत कुमार जायसवाल उपस्थित रहे।
बैठक में सदर अस्पताल सुपौल में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्णय लिया गया। इसके साथ ही “ममता” चयन प्रक्रिया के संबंध में भी विचार-विमर्श कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

स्पताल परिसर में जल जमाव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु नाली निर्माण कराने पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, सदर अस्पताल में आईसीयू एवं ऑर्थो ओटी के संचालन को शीघ्र प्रारंभ करने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर भी विचार किया गया।
बैठक के दौरान मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से सुदृढ़ किया जाए।

Related Articles

Back to top button