स्वर्गीय पार्वती देवी की पांचवीं पुण्यतिथि समारोह पूर्वक मनाई गई

जे टी न्यूज, पटना: पटना में आज धर्मपरायण एवं गरीबों की सेवा के लिए समर्पित स्वर्गीय पार्वती देवी की पांचवीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के आयोजक जवाहर यादव निराला, प्रदेश महासचिव राष्ट्रीय जनता दल किसान प्रकोष्ठ, बिहार एवं संयोजक श्री कृष्ण योग पीठ, बिहार ने कहा कि स्वर्गीय पार्वती देवी अत्यंत सरल, धार्मिक एवं सेवा भाव रखने वाली महिला थीं। उन्होंने अपने जीवन में सदैव गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता को प्राथमिकता दी। उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय पार्वती देवी की मानवीय सोच, धार्मिक आस्था एवं समाज सेवा की भावना आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सर्व श्री सत्येंद्र सिंह, राहुल यादव मंटेश कुमार शशि भूषण कुमार, जयेश कुमार, चंद्रकला देवी , सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


