राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय पटना में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय पटना में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया


जे टी न्यूज़, पटना : 1 जुलाई 2026 को राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय पटना में पार्टी स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर सामाजिक न्याय के बड़े योद्धा लालू प्रसाद जी ने संबोधित करते हुए राजद कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि… हम अपने राजनीति जीवन में डॉ राममनोहर लोहिया के समाजवादी विचारधारा के रास्ते पर चलने और धर्मनिरपेक्ष भारत के सिद्धांत पर हम और हमारी पार्टी चलने का संकल्प लिया है। — हम और हमारी पार्टी लड़ते रहे हैं सामंती वर्चस्व वाली सत्ता के खिलाफ, हम लड़े हैं गरीबी, भुखमरी के खिलाफ, हम लड़े हैं समाज में गरीबों, कमजोर वर्ग को सम्मान दिलाने केलिए, हम लड़े हैं सत्ता से कमजोर जातियां वर्ग की भागीदारी दिलाने केलिए, हम लड़े हैं संविधान की आत्मा धर्मनिरपेक्ष आधार की हिफाजत केलिए, हम लड़े हैं पावर के विकेन्द्रीयकरण के लिए, हम लड़े हैं समाज के सभी वर्गों को शासन-प्रशासन में प्रतिनिधित्व दिलाने केलिए।


इसलिए राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता को मेरा संदेश है कि मुद्दा आधारित राजनीति मजबूत होने से देश में पारदर्शी लोकतंत्र की मजबूती और संविधान की हिफाजत होगी। वहीं धर्म और जाति पर केन्द्रित सत्ता से लोकतंत्र और संविधान दोनों कमजोर होंगे। राष्ट्रीय जनता दल के समाजवादी कार्यकर्ताओं, संगठन के पदाधिकारियों, नेताओं को चाहिए मुद्दे आधारित राजनीति केलिए अंतिम सांसें तेज उपरोक्त मु्द्दों पर लड़ाई को मजबूती से लड़ते रहे। जनता के बीच जाकर शोषित पीड़ित जनता की समस्याओं को गंभीरता से समझें और इमानदारी के साथ आवाज उठाते रहते रहें।
ज्ञातव्य है कि समाज के सभी वर्गों की सहभागिदरी से विकसित समाज, राज्य, देश बनेगा। एक जाति की सभी संसाधनों पर एक तरफा अधिपत्य से कभी भी ना समाज, ना राज्य, ना देश विकसित होगा।
यदि ऐसा होता तो भारत में समाज, शासन-प्रशासन, सत्ता केन्द्र, केन्द्रित आर्थिक व्यवस्था एक ही जाति के हाथों में सदियों से रहा है। परिणाम बताते हैं कि किसी खास वर्ग जाति का विकास होते रहा। वहीं देश की 85-90% जनता गरीबी, शोषण, अत्याचार, मौलिक अधिकारों से वंचित रहा। आज आजाद भारत के लोकतांत्रिक व्यवस्था में भी ओबीसी एससी एसटी वर्ग के लोग अधिकांशतः अपने मौलिक अधिकारों से वंचित हैं।

Related Articles

Back to top button