छात्र युवा एकता मंच के बैनर तले 18 जुलाई को होगा प्रतिरोध पैदल मार्च बड़ी संख्या में छात्र युवा लेंगे भाग, समाजसेवियों का मिल रहा पुरजोर समर्थन

छात्र युवा एकता मंच के बैनर तले 18 जुलाई को होगा प्रतिरोध पैदल मार्च

बड़ी संख्या में छात्र युवा लेंगे भाग, समाजसेवियों का मिल रहा पुरजोर समर्थन

जे टी न्यूज, खगड़िया: पेपर लीक एवं सरकार की संवेदनहीनता के खिलाफ तथा सोनम वांगचुक के 20वां दिन आमरण अनशन के समर्थन में छात्र युवा एकता मंच, खगड़िया के बैनर तले प्रतिरोध पैदल मार्च कोशी कॉलेज परिसर से विभिन्न मार्गो से होते हुए जेएनकेटी स्टेडियम तक निकाला जाएगा तथा छात्र युवा सभा का आयोजन किया जाएगा।
उक्त आशय की जानकारी छात्र युवा एकता मंच के संरक्षक किरण देव यादव ने दिया।
श्री यादव ने कहा कि पेपर लीक, निरंतर रद्द हो रही परीक्षा, परीक्षा परिणाम में धांधली, शैक्षणिक आरजकता, शिक्षा में व्याप्त भ्रष्टाचार, शिक्षा का व्यवसायीकरण संप्रदायीकरण एवं निजीकरण तथा सरकार के संवेदनहीनता के खिलाफ एवं सोनम वांगचुक के आमरण अनशन आंदोलन को पुरजोर समर्थन करने तथा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा देने की मांगों को लेकर प्रतिरोध पैदल मार्च एवं छात्र युवा सभा का आयोजन 18 जुलाई को किया जाएगा।
श्री यादव ने कहा कि विधि व्यवस्था के मद्देनजर उक्त आशय की लिखित जानकारी डीएम, एसडीओ, चित्रगुप्त नगर थाना, टाउन थाना, जेएनकेटी इंटर स्कूल के प्राचार्य एवं कोशी कॉलेज के प्राचार्य को दी जा चुकी है।
श्री यादव ने जिले के तमाम छात्र संगठनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को आंदोलन को समर्थन करने एवं भाग लेने का अपील किया।


उक्त आंदोलन की सफलता हेतु छात्र युवा जनसंपर्क अभियान विभिन्न कोचिंग संस्थान एवं लॉज में रह रहे छात्रों के बीच चलाई जा रही है। तथा कोशी कॉलेज में छात्रों का बैठक हुई जिसमें छात्र युवा एकता मंच का गठन किया गया तथा चयनित संयोजक कन्हैया कुमार, सहसंयोजक भीष्म कुमार, मणिकांत कुमार ध्रुव कुमार रंजन कुमार अविनाश कुमार आदि ने छात्र युवा आंदोलन में अधिक संख्या में भाग लेने का अपील किया। छात्र नेताओं ने कहा कि नीट के 20 छात्रों ने आत्महत्या क्यों किया , जवाब दे सरकार।
बैठक में धर्मेंद्र कुमार छात्र नेत्री सीमा कुमारी नीतू कुमारी सुनील कुमार आदि ने भाग लिया

Related Articles

Back to top button