राजद प्रमुख के बड़े भाई महावीर रॉय के निधन पर राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव ने जताया शोक

दरभंगा संवाददाता। जेटी न्यूज
राजद प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के बड़े भाई महावीर रॉय के निधन पर राजद के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व विधायक भोला यादव ने गहरी शोक संवेदना प्रकट किया है। राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव ने बयान जारी किया है कि लालू जी के बड़े भाई महावीर बाबू के निधन से वे खासे मर्माहित है। दिवंगत महावीर रॉय के निधन से राजद परिवार काफी दुखी है। पूर्व विधायक श्री यादव ने बताया कि उनका निधन पटना के आईजीआईएमएस अस्पताल में ईलाज के दौरान हुआ। उनके निधन से गोपालगंज सहित राज्य सहित देश भर के लोग शोक संवेदना प्रकट कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु कामना कर रहे है।

बताते चले कि लालू परिवार के सबसे बड़े सदस्य का निधन पटना के आईजीआईएमएस में शाम पांच बजे हो गया। उनके निधन से पूरा लालू परिवार मर्माहत है। तेजस्वी यादव ने शोक प्रकट कर अस्पताल की ओर रवाना हो चुके थे। दिवंगत श्री रॉय काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जैसे ही उनके निधन की खबर लालू राबड़ी आवास पहुंचा कि चहुँओर शोक की लहर दौड़ गयी।

