छठ घाटों एवं अपने-अपने आंगन में व्रतियों ने दोपहर सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया

बलिया/बेगूसराय :- एतवारीछठ पर रविवार को बलिया प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों एवं अपने-अपने आंगन में व्रतियों ने दोपहर सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इसे लेकर छठ घाटों सहित अन्य स्थानों पर कोविड-19 के प्रभाव की वजह से कम भीड़ देखा गया। बलिया प्रखंड क्षेत्र के कई तालाब छठ घाट सहित अन्य घाटों पर व्रतियों ने अर्घ्य अर्पित किया। भगतपुर, मनसेरपुर, पहाड़पुर, सदानंदपुर सहित प्रखंड के विभिन्न इलाकों में एतवारी छठ पूजा को लेकर भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ। वहीं छठव्रतियों ने भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में कोरोना महामारी पर नियंत्रण एवं अपने परिवारों की सलामति की कामना की। एतवारी छठ पर्व को लेकर बाजार में फलों की खरीदारी करते देखा गया।

Edited  By:- savita maurya

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button