पूर्व से ही निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पुलिस कप्तान पहुंचे अनुमंडल के सभी थानों का निरीक्षण करने





पूर्व से ही निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पुलिस कप्तान पहुंचे अनुमंडल के सभी थानों का निरीक्षण करने

 

 

 जेटी न्यूज़ विनोद मिश्रा

 

नावानगर(बक्सर):-पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार पुलिस कप्तान नीरज कुमार सिंह ने स्थानीय थाना पहुंच सिकरौल,सोनबर्षा,मुरार,बासुदेवा नावानगर,व अनुमंडल के सभी थानो का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान पुलिस कप्तान ने सभी थानो के गुंड़ा पंजी बही,हाजत बही,फरारी पंजी बही,दागी पंजी बही,स्टेशन ड़ायरी सहित अन्य पंजी बही का निरीक्षण व अवलोकन किया जहां एसपी संबधित थाना प्रभारी को आवश्यक निर्देश देते हुए लंबित मामले की समीक्षा की एसपी ने कहा कि आरोपी शराब कारोबारी का थाने के दागी पंजी में दर्ज कर उस पर कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया वहीं स्थानीय स्तर पर अवैध शराब निर्माण की सूचना थाने तक पहुंचाने की जिम्मेवारी चौकीदारों की होगी। अगर चौकीदार इसमें विफल होते है और उनके क्षेत्र में छापेमारी के दौरान शराब पकड़ी जाती है तो वैसे चौकीदार पर कार्रवाई करने की बात एसपी ने थानेदार को कही उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि आपराधिक घटनाओं पर रोकथाम के लिए सघन छापेमारी अभियान चलाया जाए वहीं एनएच 30 पर विशेष चौकसी रखने का निर्देश दिया। ताकि इस मार्ग से आने वाले अपराधियों को पकड़ा जा सके एसपी ने लंबित संवेदनशील मामलों पर तेज गति से कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी का निर्देश दिया निरीक्षण के दौरान उपस्थित थानेदारो को  अपराध पर अंकुश हर हाल मे  लगाने की बात समझाते वाहन चेकिंग को प्रतिदिन चलाने की बात कही मौके पर डुमरांव डीएसपी केके सिंह,डुमरांव पुलिस निरीक्षक बैजनाथ चौधरी, थानाध्यक्ष संजय कुमार, आलोक रजंन कुमार प्रियेश प्रियदर्शी,बच्चूनारायण सिंह सहित संबंधित थाना के थानेदार उपस्थित रहे

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button