राजद विधायकों ने नामापुर नौका हादसा में मृतक के परिजनों से मिलकर बढ़ाया ढाढस

राजद विधायकों ने नामापुर नौका हादसा में मृतक के परिजनों से मिलकर बढ़ाया ढाढस

टिंकू कुमार/जे टी न्यूज

कल्याणपुर/ समस्तीपुर :::समस्तीपुर राजद विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन,मोरवा विधायक रणविजय साहू सहित राजद नेताओं ने बुधवार को नामापुर पहुंच कर बीते दिनों हुए नामापुर में नौका हादसा में मरे अमन कुमार,रोहित कुमार,अर्जुन साह व शुशील साह के परिजनों से मिलकर सांत्वना देते हुए ढाढस बंधाया।वही राजद विधायकों ने स्थानीय नामापुर वासियों को आश्वासन देते हुए कहा की बाढ़ के दौरान यहां के लोगों को होने वाली समस्याओं के साथ नामापुर जाने वाली मुख्य सड़क के ऊंची करण व पुल पुलिया के निर्माण की बात विधानसभा में जोड़ शोर से उठाने का वादा किया।इस दौरान विधायकों सहित राजद नेताओं ने घटना स्थल का जायजा भी लिया।

मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर, अशोक प्रसाद वर्मा,राम नाथ राय,शुशील कुमार यादव,अखिलेश बैठा,राजद युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष दिलीप यादव,रामबाबू महतो,अनिल कुमार राय,रामाधार ठाकुर,सरपंच देव नारायण नायक,पंचायत समिति सदस्य वीणा देवी, मो जकी अहमद आरजू,आदित्य नाथ झा,राजा राम राय आदि मौजूद थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button