समस्तीपुर के मोरदीबा गाँव में डूबने से हुई युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।





जे टी न्यूज़
समस्तीपुर में एक 19 वर्षीय युवक की पोखर में स्नान करने के क्रम में डूबने से मौत। मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है,मिली जानकारी के अनुसार ज़िले के मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र के मोरदीबा गाँव में पोखर में स्नान करने गये एक युवक की डूबने से मौत हो गई है। इस घटना से परिजनों गम का माहौल है। बताया जाता है कि मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र के मोरदीबा गाँव के निवासी राजेन्द्र दास के 19 वर्षीय पुत्र सुबोध कुमार दास अपने घर से स्नान करने गाँव मे स्थित पोखर में गया था। जहाँ गहरे पानी में जाने से वो डूब गया। स्थानीय लोगों ने उसे पोखर से निकाला। ईलाज़ के लिए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराने के लिए लाया जा रहा था। जहाँ रास्ते में ही उसकी मौत हो गई है। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिवार एवं गाँव में कोहराम मच गया है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button