खगड़िया में 10 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत किया जायेगा – कपिल देव प्रशाद

खगड़िया में 10 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत किया जायेगा – कपिल देव प्रशाद
जे टी न्यूज

खगड़िया: जिला कांग्रेस कार्यालय खगड़िया में एक प्रेस वार्ता में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा प्रतिनियुक्त कांग्रेस के मुंगेर प्रमंडलीय प्रभारी कपिलदेव प्रसाद यादव ने पत्रकारों एवं उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा कि 10 जनवरी 2023 को खगड़िया जिला सीमा भरतखण्ड के कोरचक्का बांध रोड के समीप भारत जोड़ो यात्रियों का स्वागत होगा एवं भागलपुर के कांग्रेस जिला अध्यक्ष से खगड़िया जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान राष्ट्रीय ध्वज को ग्रहण कर आगे यात्रा शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों को कांग्रेस का संदेश पहुंचाना जो आज देश में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है, देश में नफरत का माहौल पैदा कर मोदी सरकार किसी तरह सत्ता में बने रहना चाहतें हैं, लोगों को बताना है,कि जनहित के मुद्दों पर मोदी सरकार पुरी तरह विफल हो चुकी है तथा इसकी कथनी और करनी में बहुत फर्क है, इस जुमलेबाज सरकार से सतर्क होकर कांग्रेस के हाथों को मजबूत करें। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित खगड़िया जिला कांग्रेस कमिटी के जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उच्च उर्फ गुड्डू पासवान ने मुंगेर प्रमंडलीय प्रभारी कपिलदेव प्रसाद यादव को बुके देकर सम्मानित करते हुए स्वागत किया एवं कांग्रेसजनों ने भी माला पहनाकर स्वागत किया। उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए गुड्डू पासवान ने कहा कि यह भारत जोड़ो यात्रा ऐतिहासिक होगा इसके लिए पूरी तरह से तैयारी की जा रही है, और इसे हम सभी कांग्रेसजन सफल करेंगे।

उन्होंने कहा कि हम सभी 05 जनवरी 2023 को बांका के मंदार हिल जायेंगे जहां कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे साहब इसका शुभारंभ करेंगे एवं बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में 50 दिनों की भारत जोड़ो यात्रा बांका से भागलपुर होते हुए खगड़िया जिला में प्रवेश करेगी। उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस की यह भारत जोड़ो यात्रा से लोगों में केन्द्र की डपोरशंखी सरकार का पर्दाफाश करना है, और नफरत की दुकान बंद करना है। उक्त मौके पर जिला उपाध्यक्ष कुमोद कुमार सिंह, बुद्धदेव प्रसाद यादव, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार अधिवक्ता, जिला महासचिव कैलाश शर्मा, जिला सचिव राजीव उर्फ गुड्डू, खगड़िया सदर प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी,एस सी/ एस टी जिला अध्यक्ष अविनाश कुमार उर्फ विद्यासागर पासवान, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिला उपाध्यक्ष पप्पू कुमार राज, कार्यालय मंत्री अवनी कुमार,रतन शर्मा आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button