हथियार के बल पर डेयरी मालिक के भाई से लूटे 1 लाख 66 हजार रूपया

हथियार के बल पर डेयरी मालिक के भाई से लूटे 1 लाख 66 हजार रूपया

जे टी न्यूज़ सौरभ चौधरी

 

विभूतिपुर थाना क्षेत्र के दलसिंहसराय सिंघियाघाट मुख्य पथ एसएच 88 धनिक चौक के निकट बुधवार की देर संध्या बदमाशों ने हथियार के बल पर डेयरी संचालक के भाई से 1 लाख 66 हजार रुपए लूट लिया।इस संबंध में डेयरी संचालक ललन सिंह ने बताया कि मेरा पुत्र अमन कुमार व भाई संजय सिंह उर्फ लुत्ती सिंह दाहु चौक दूध डेयरी से बुधवार की देर संध्या समर्था घर लौट रहे थे।जैसे ही धनिक चौक से नीचे उतरे तभी इमली पेड़ के निकट पूर्व से घात लगाए दो अपाची बाइक सवार चार की संख्या में बदमाशों ने घेर लिया एवं हथियार का भय दिखाकर 1 लाख 66 हजार रूपए लूट कर कल्याणपुर की ओर फरार हो गया। घटना की पुष्टि थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने की है

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button