पानी भरे गड्ढे में डूबने से भाई बहन की मौत गांव में मचा कोहराम

पानी भरे गड्ढे में डूबने से भाई बहन की मौत गांव में मचा कोहराम

 

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: खानपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर पश्चिमी पंचायत के कामोपुर टोला वार्ड संख्या 03 निवासी राम कुमार राय के एक पुत्र एवं एक पुत्री की मौत पानी भरा डबरा में डूबने से हो गई। मृतक की पहचान प्रह्लाद कुमार उम्र 16 वर्ष, पूजा कुमारी उम्र 16 वर्ष के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक पूजा कुमारी गर्मी से निजात के लिए घर से कुछ ही दूरी पर गड्ढा नुमा पानी भरे डबरा में स्नान करने गई जहां उसका पैर फिसल गया और गहरे पानी में चली गई बहन के डुबने की जानकारी मिलने पर पूजा कुमारी का भाई प्रह्लाद कुमार बहन को बचाने के लिए वह भी पानी भरे गड्ढे में गया जहां डूबने से उसकी भी मौत हो गई। वहीं भाई बहन की मौत की खबर आम होते ही घर के लोग और आसपास के लोग घटना स्थल पहुंचे और दोनो के शव को बाहर निकाला गया। जहां काफी भीड़ लग गई। इधर किसी ने इस घटना की जानकारी खानपुर थाना को दी। जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी रिशिता स्नेह ने एसआई प्रमोद कुमार सिंह, एसआई पूनम कुमारी को भेजा, इन लोगों ने शव को अपने कब्जे लिया और कागजी प्रक्रिया के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर अंचलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया की दो भाई बहन की डूबने की सूचना मिली है, जिसे स्थानीय पुलिस के सहयोग से पोस्टमार्टम के लिए जिला भेज दिया गया है। उन्होंने बताया की मृतक के परिजनों को आपदा योजना के तहत चार चार लाख रूपया दिया जाएगा।


मौके पर जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह, उप प्रमुख अमरेन्द्र कुमार, शिक्षक लाल बाबू, अनिल कुमार राय, पूर्व मुखिया राम नरेश राय, समाजसेवी मो लाडले, पंचायत समिति प्रतिनिधि पवन कुमार राय, डीलर संघ के अध्यक्ष शत्रुघ्न राय, चंद्रबली महतो, शिव जी राय, बजरंगी राय आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button