मधुबनी भाया बिस्फी रेल लाईन सहित बंद पड़े उद्योगो के प्रति जिलाध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष को कराया ध्यानाकृष्ठ
बजट भाषण 2008–2009 में लालू प्रसाद ने रेल लाइन सर्वे कराने की कही गई थी बात
मधुबनी भाया बिस्फी रेल लाईन सहित बंद पड़े उद्योगो के प्रति जिलाध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष को कराया ध्यानाकृष्ठ
बजट भाषण 2008–2009 में लालू प्रसाद ने रेल लाइन सर्वे कराने की कही गई थी बात

जे टी न्यूज, मधुबनी:
जनसंवाद यात्रा पर मधुबनी पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव , सांसद संजय यादव व डॉ फैयाज अहमद को राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विष्णुदेव सिंह यादव ने बिस्फी सहित दशकों से उपेक्षित एवं जिले के समस्याओं से संबन्धित मांगों पर ज्ञापन देकर ध्यानाकृष्ठ कराया।
ज्ञापन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को जिलाध्यक्ष ने अवगत कराया कि रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के द्वारा बजट भाषण 2008–2009 में मधुबनी भाया बिस्फी – कमतौल के बीच 30 किलोमीटर तक नई लाइन के निमार्ण के लिए सर्वे कराने की बात कही गई थीं । परंतु 14 वर्ष बीत जानें के बाद भी सर्वे नहीं कराकर रेल लाइन का निमार्ण कार्य नहीं कराना रेल मंत्रालय द्वारा मिथिलांचल की लगातार उपेक्षा की जा रही हैं। जिस कारण महा कवि कोकिल विद्यापति की जन्मस्थली बिस्फी सहित जुड़े कई क्षेत्र के यात्रियों को खासे समस्या का सामना करना पड़ता l

वहीं दशकों से बंद पड़े तीनों चीनी मिलों सकरी, लोहट एवं रैयाम का मुद्दा संसद में उठाया। उन्होंने कहा कि इन तीनों चीनी मिलों के दशकों से बंद रहने के कारण मधुबनी जिले के किसानों को काफी परेशानी हो रही है। इस जिले के किसान नकदी फसल के रूप में गन्ना की खेती किया करते थे। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति अच्छी हुआ करती थी। लेकिन दशकों से इन तीनों चीन मिलों के बंद रहने के कारण जिले के किसानों की नकदी फसल गन्ना छीन गई।


