लदनियां प्रखंड वार्ड सदस्य संघ का हुआ गठन

लदनियां प्रखंड वार्ड सदस्य संघ का हुआ गठन


जेटी न्यूज। मधुबनी।
वार्ड सदस्य संघ के गठन को लेकर लदनियां प्रखंड की सभी पंचायतों के वार्ड सदस्यों की बैठक आयोजित की गईं। बैठक में सर्वसम्मति से महथा पंचायत के वार्ड सदस्य संजय यादव को संघ का अध्यक्ष चुना गया।सिधप कला पंचायत के वार्ड सदस्य अशोक कुमार यादव को उपाध्यक्ष,पथराही पंचायत के वार्ड सदस्य श्याम सुन्दर चौधरी को सचिव,एकहरि पंचायत के वार्ड सदस्य राजेंद्र राम को महासचिव, खोजा पंचायत के वार्ड सदस्य विनोद कुमार यादव को कोषाध्यक्ष,पिपराही पंचायत के इतरदेव मंडल को संघ का प्रवक्ता चुना गया।

इसके अलावा सिधपा पंचायत के वार्ड सदस्य श्री नारायण यादव को संघ संयोजक और गिदवास पंचायत की वार्ड सदस्य रेखा देवी को मीडिया प्रभारी चुना गया है।नव गठित संघ के अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि वार्ड सदस्य के वाजिव अधिकार दिलाने के लिए वे मान सम्मान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहैंगे।।खोजा पंचायत सरकार भवन में बैठक आयोजित की गई।अध्यक्षता खोजा पंचायत के उप मुखिया सुजित कुमार झा ने की। लोगों ने संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button