नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में दो दर्जन से अधिक यात्री के मौत की खबर,आखिर जिम्मेदार कौन ?
रेलवे के सारे दावे खोखले सावित हुए,हादसे के वक्त आरपीएफ के जवान थे नदारत,क्यों नहीं इस घटना की जिम्मेदारी रेल मंत्री ले ?
जेटीन्यूज़
नई दिल्ली: चौकिए मत ये है हमारा भारतीय रेल जो यात्रियों से मोटी रकम की वसूली तो करती है लेकिन यात्री के जान से खिलवाड़ करने से नहीं चूकती है। आखिर इस हादसे को लेके क्यों नहीं रेल मंत्री के संबंधित अधिकारियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज होनी चाहिए या नहीं।ल? रेल मंत्रालय के लापरवाही के कारण कल नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर होने वाली भगदड़ में मौत के मुख्य जिम्मेदार रेल मंत्री और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कार्यरत रेल अधिकारी है। बिहार के समस्तीपुर जिले के राजपुर प्रखंड के कोठिया निवासी सुरुचि कुमारी (15) वर्ष पिता मनोज साह, कृष्णा देवी (40) पति विजय साह, विजय साह (45) पिता रामरूप, 1. आहा देवी पत्नी रविन्दी नाथ निवासी बक्सूर बिहार उम्र 79 वर्ष 2. पिंकी देवी पत्नी उपेन्द्र शर्मा निवासी संगम विहार दिल्ली उम्र 41 वर्ष 3. शीला देवी पत्नी उमेश गिरी निवासी सरिता विहार दिल्ली उम्र 50 वर्ष 4. व्योम पुत्र धर्मवीर निवासी बवाना दिल्ली उम्र 25 वर्ष 5. पूनम देवी पत्नी मेघनाथ निवासी सारण बिहार उम्र 40 वर्ष 6. ललिता देवी पत्नी संतोष निवासी परना बिहार उम्र 35 वर्ष 7. सुरुचि पुत्री मनोज शाह निवासी मुजफ्फरपुर बिहार उम्र 11 वर्ष 8. कृष्णा देवी पत्नी विजय शाह निवासी समस्तीपुर बिहार उम्र 40 वर्ष 9. विजय साह पुत्र राम सरूप साह निवासी समस्तीपुर बिहार उम्र 15 वर्ष 10. नीरज पुत्र इंद्रजीत पासवान निवासी वैशाली बिहार उम्र 12 वर्ष 11. शांति देवी पत्नी राज कुमार मांझी निवासी नवादा बिहार उम्र 40 वर्ष 12. पूजा कुमार पुत्री राज कुमार मांझी निवासी नवादा बिहार उम्र 8 वर्ष 13. संगीता मलिक पत्नी मोहित मलिक निवासी भिवानी हरियाणा उम्र 34 वर्ष 14. पूनम पत्नी वीरेंद्र सिंह निवासी महावीर एन्क्लेव उम्र 34 वर्ष 15. ममता झा पत्नी विपिन झा निवासी नांगलोई दिल्ली उम्र 40 वर्ष 16. रिया सिंह पुत्री ओपिल सिंह निवासी सागरपुर दिल्ली उम्र 7 वर्ष 17. बेबी कुमारी पुत्री प्रभु साह निवासी बिजवासन दिल्ली उम्र 24 वर्ष 18. मनोज पुत्र पंचदेव कुशवाह निवासी नांगलोई दिल्ली उम्र 47 वर्ष के रूप में पहचान हुई है। जब रेल प्रशासन से घटना की जानकारी हेतु हमारे संवाददाता ने प्रयास किया तो आला अधिकारी कुछ भी बताने से इनकार किया। घटना की जानकारी मिलते ही अपन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने रेल मंत्री से तत्काल इस्तीफे की मांग करते हुए रेल अधिकारियों पर हत्या की मुकदमा दर्ज करने की मांग किया है। कम से कम 50 से अधिक लोगों के जख्मी होने की सूचना है। इस घटना को लेकर आखिर क्यों नही रेल मंत्री व पीएम मोदी जिम्मेदारी ले रहे हैं अब देखना यह है कि आखिर जांच होती है या ठंडे बस्ते में डाल देती है।


