पिछले 10 दिन में, भारतीय रेल ने महाराष्ट्र से कुल 432 विशेष ट्रेन सेवाओं और दिल्ली क्षेत्र से 1,166 विशेष ट्रेन सेवाओं का परिचालन किया

Indian Railways: पिछले 10 दिन में भारतीय रेल ने महाराष्ट्र से 432 और दिल्ली  क्षेत्र से 1166 स्पेशल ट्रेनों का किया परिचालन - NvpNews
पिछले 10 दिन में भारतीय रेल ने महाराष्ट्र से 432 और दिल्ली क्षेत्र से 1166 स्पेशल ट्रेनों का किया परिचालन

यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेल देश भर में विशेष ट्रेन सेवाओं का संचालन कर रही है। इन सेवाओं में मेल/ एक्सप्रेस ट्रेन, यात्री ट्रेन और उप नगरीय ट्रेनें शामिल हैं। अप्रैल-मई, 2021 के दौरान नियमित ट्रेनों के अलावा अतिरिक्त ट्रेनों का ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों के रूप में संचालन किया जा रहा है।

20.04.2021 तक, भारतीय रेल प्रति दिन औसतन कुल 1,512 विशेष ट्रेन सेवाओं (मेल/ एक्सप्रेस और त्योहार स्पेशल) का संचालन कर रही है। इसके साथ ही कुल 5,387 उपनगरीय ट्रेन सेवाएं और 981 यात्री ट्रेन सेवाएं भी परिचालन में हैं।

IR to run 196 pairs of Festival Special' trains – RailPost.in
पिछले 10 दिन में भारतीय रेल ने महाराष्ट्र से 432 और दिल्ली क्षेत्र से 1166 स्पेशल ट्रेनों का किया परिचालन

21.04.021 तक, भारतीय रेल प्रति दिन उत्तरी रेलवे (दिल्ली क्षेत्र) से 53 विशेष ट्रेन सेवाओं, मध्य रेलवे से 41 विशेष ट्रेन सेवाओं और पश्चिमी रेलवे से 5 विशेष ट्रेन सेवाओं का देश के विभिन्न गंतव्यों के लिए परिचालन कर रही है।

12.04.2021 से 21.04.2021 तक की अवधि में, भारतीय रेल ने मध्य और पश्चिमी रेलवे से 432 विशेष ट्रेन सेवाओं तथा उत्तरी रेलवे (दिल्ली क्षेत्र) से 1,166 विशेष ट्रेन सेवाओं का परिचालन किया।

IRCTC Special Trains: Indian Railways passengers, note! Timings of these 11  trains revised; details - The Financial Express

भारतीय रेल मांग के आधार पर विभिन्न रूटों पर विशेष ट्रेनों का संचालन जारी रखेगी। भारतीय रेल यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी कि यात्री बिना किसी असुविधा के आराम से यात्रा कर सकें। भारतीय रेल किसी भी खास रूट पर अल्प सूचना पर ट्रेनों के परिचालन के लिए तैयार है।

कोविड के मद्देनजर, भारतीय रेल द्वारा कोविड दिशानिर्देशों व प्रोटोकॉल के संबंध में रेल यात्रियों और आम जनता के बीच जागरूकता के प्रसार के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं।

(साभारः पीआईबी)

संपादिकृतः ठाकुर वरूण कुमार  

Related Articles

Back to top button