नारी की आवाज
नारी की आवाज

जे टी न्यूज़
कुरीतियों के सामने अब न सिर झुकाऐंगे,
नई सदी में नए जोश से, नारी पहचान बनाऐंगे।
हम सब बहने मिलकर शोषण को मिटाऐंगे।
जागरूकता का हथियार चलाकर नया संसार बनाऐंगे ।
हम सब जुड़कर जीविका में नारी सम्मान बढ़ाऐंगे।
आर्थिक हो या सामाजिक, खुशियों की लहर हम लाएंगे।

लेकर एक मशाल हाथों में गम को दूर भगाऐंगे,
जो नजरें रावण सी होगी, तो कनक महल भी जलाऐंगे।
नई जोश और नई उमंग से नई सुबह हम लायेंगे,
जाग गई भारत की बेटी, दुनियाँ को हम बतालाऐंगे।

केवल नारी की ही सोच नहीं दुनियाँ को भी सिखलाऐंगे।
कुरीतियों के सामने अब ना सिर को झुकाएंगे।
सोनी कुमारी,
ग्राम +पोस्ट, ब्राह्मपुरा,
जिला-मधुबनी, बिहार।

