जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला राजस्व समन्वय समिति की समीक्षात्मक बैठक हुईआयोजित
भूमिविवाद के मामलों को सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ ससमय निष्पादित करे--जिलाधिकारी
जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला राजस्व समन्वय समिति की समीक्षात्मक बैठक हुईआयोजित / भूमिविवाद के मामलों को सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ ससमय निष्पादित करे–जिलाधिकारी
जे टी न्यूज :- मधुबनी जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला राजस्व समन्वय समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।राजस्व विभाग के विभिन्न मानकों में ओवर ऑल प्रदर्शन में सीओ फुलपरास, खुटौना एवं राजनगर अव्वल रहे वहीं सीओ बाबूबरही ,बिस्फी एवं रहिका का प्रदर्शन निम्न पाया गया।जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि लगातार तीन माह निम्न प्रदर्शन करने वाले पर जवाबदेही तय करते हुए करवाई की जाएगी। अतिक्रमणवाद की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अतिक्रमण के मामलों को सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ त्वरित रूप से निष्पादित करे। समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने अतिक्रमण वाद में किसी भी प्रकार की शिथिलता पर संबंधित सीओ के विरुद्ध करवाई की बात भी कही।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी सीओ अतिक्रमण वाद के मामलों को सरजमीनी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने का भी निर्देश दिया. उन्होंने उपस्थित सभी डीसीएलआर को नियमित रूप से अंचलों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी सीओ को जलनिकायों के अतिक्रमण को स्वयं चिन्हित कर उसपर अतिक्रमण वाद चलाकर अतिक्रमण मुक्त करने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी सीओ को तेजी के साथ नीलाम पत्रवाद का निष्पादन करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने लगान वसूली कार्य की समीक्षा के क्रम में इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया।
लोक सेवाओं के अधिकार की समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों को निर्धारित अवधी में हर हाल में निष्पादित करवाना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि लोक सेवा अधिकार अधिनियम के तहत आरोपित दंड को संबधित अधिकारियों से ससमय वसूली भी करे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि दंड की राशि नही जमा करने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध प्रपत्र क की करवाई करे।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनता दरबार में सबसे अधिक परिवाद भूमि विवाद से संबंधित होते हैं। भूमि विवाद के समाधान के लिए थाना दिवस को उपयोगी बताते हुए उन्होंने कहा कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों में अधिकतर मामलों को भूमि की मापी करवाकर निष्पादित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भूमिविवाद के मामलों को सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ ससमय निष्पादित करे.
अभियान बसेरा 2 की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि इसके तहत एक भी पात्र भूमिहीन छूटे नही,इसे हर हाल में सुनिश्चित करे. सीडब्लूजेसी की समीक्षा के क्रम में डीएम ने निर्देश दिया कि न्यायालय संबधी मामलों को पूरी गंभीरता से लेकर,ससमय एसओएफ तैयार कर ससमय ओथ करे। उन्होंने कहा कि इसमें थोड़ी भी लापरवाही एवं शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि माननीय न्यायालय द्वारा प्राप्त आदेश का अनुपालन हर हाल में ससमय करवाना सुनिश्चित करें. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि निम्न प्रदर्शन करने वाले अंचल अगली बैठक तक अपने प्रदर्शन में सुधार कर लें, अन्यथा जबाबदेही तय कर करवाई की जाएगी। जिलधिकारी ने सभी सीओ को निर्देश दिया कि विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं,महत्वपूर्ण भवनों के लिए भूमि उपलब्धता के कार्य को प्राथमिकता में रखकर ससमय भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करे।
जिलाधिकारी ने दाखिल-खारिज के प्राप्त आवेदनों का हर हाल में निर्धारित अवधि में निष्पादन करने का निर्देश दिया। समीक्षा के क्रम में यह पाया गया कि जनवरी माह में दाखिल खारिज में हरलाखी का प्रदर्शन सबसे अच्छा एवं घोघरडीहा सीओ का प्रदर्शन सबसे निम्न पाया गया।
उक्त बैठक में अपर समाहर्त्ता, शैलेश कुमार, प्रभारी पदाधिकारी जिला राजस्व शाखा,विकास शाखा एवं जिला स्थापना शाखा,जिले के सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, सभी अंचल अधिकारी आदि उपस्थित थे।



