भीम आर्मी पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद चंद्रा ने किया सासाराम चौसा पथ का चक्का जाम 

थानाध्यक्ष प्रदर्शनकारियों को लेकर दलबल के साथ रहे अलर्ट 

 

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास): करगहर रोहतास जिला अंतर्गत थाना पुल के सामने सोमवार को 12:00 बजे दिन में भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद चंद्रा के नेतृत्व में सासाराम चौसा पथ को घंटो जाम कर दिया गया। वही भीम आर्मी पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद चंद्रा से हुई वार्ता के दौरान यह ज्ञात हुआ कि कुछ दिन पहले करगहर में दिनेश राम व थाना क्षेत्र के तोरनी में हुई घटना को लेकर सड़क जाम किया है। इतना ही नहीं पुलिस प्रशासन पर जमकर आरोप भी लगाया बोला अपराधी खुलेआम घूम रहें हैं। आपकी पुलिस आज तक कुछ नहीं कर पाई।इधर प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए करगहर थाना के साथ कोचस और परसथुआ पुलिस भी भारी दलबल के साथ करगहर पहुंची। थानाध्यक्ष विजय कुमार व एसआई प्रमोद कुमार सिंह कमर तोड़ मेहनत कर प्रदर्शनकारियों को समझाया बुझाया। काफी मशक्कत के बाद प्रदर्शनकारियों को थाना बुलाया बैठा कर समझाया। बोला कि पुलिस का हाथ बहुत लंबी होती है। निश्चित रूप से न्याय मिलेगा थोड़ा सब्र कीजिए। वहीं थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय व रोहतास पुलिस कप्तान रौशन कुमार के आदेशानुसार करगहर पुलिस दिन-रात अपराधियों की बांट जोह रही है। अपराधी कितना हूं शातिर क्यों ना हो देर सबेर पुलिस गिरफ्त में आना ही है। उन्होंने यह भी कहा कि जो आपको करना है सिस्टम से कीजिए। हम यदि लापरवाह है काम नहीं कर रहे हैं तो वरिए अधिकारी से आप मिल सकते हैं मेरी शिकायत कर सकते हैं। लेकिन जब मैं ड्यूटी में तैनात हूं रात दिन अपराधियों को पकड़ता हूं तो फिर मेरा कसूर क्या है। लेकिन आज आप बिना परमिशन के रोड जाम करने आए हैं। मैं यह हर हाल में नहीं होने दूंगा। दिन में सपना देखना छोड़ दीजिए।पुलिस पताल से भी अपराधियों को ढूंढ निकलेगी। सब थोड़ा सब्र कीजिए। तब जाकर मामला शांत हुआ। मौके पी एस आई अभिषेक कुमार सिंह शंभू कुमार जय भारती ए एस आई ब्रजकिशोर पांडेय राकेश कुमार तिवारी एस आई दिलीप कुमार तिवारी प्रमोद कुमार सिंह ज्ञानदीप कुमार के साथ सभी पुलिसकर्मी पूरी तरह से एक्शन मूड में उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button