467 अंक लाकर नवज्योति बनी अपने विद्यालय की दूसरी* टॉपर
467 अंक लाकर नवज्योति बनी अपने विद्यालय की दूसरी* टॉपर
जे टी न्यूज़
समस्तीपुर:: जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत परोरिया गांव निवासी उपेंद्र झा की पौत्री व सर्वोदय उच्च विद्यालय चांद चौर मथुरापुर के छात्रा नवज्योति कुमारी बिहार बोर्ड के मैट्रिक की परीक्षा में 467 अंक लाकर अपने विद्यालय की दूसरी टॉपर बनी। वहीं इस सफलता से परिजनों में खुशी की लहर देखी गई और सगे संबंधियों द्वारा मिठाई खिलाकर बधाई दी । नवज्योति ने अपने इस सफलता का श्रेय अपने परिवार जनों एवं गुरुजनों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन का परिणाम बताया। इस सफलता से परिवार के लोगों ने छात्रा को हौसला अफजाई किया।


