प्रजातंत्र में तब तक बेमानी होती रहेगी जब तक समाज में असमानता का बोलबाला रहेगा – आसिफ अहमद
बाबा साहब के जयंती समारोह में शिरकत करने बिस्फी पहुंचे मार्क्सवादी चिंतक रामश्रेष्ट दीवाना
प्रजातंत्र में तब तक बेमानी होती रहेगी जब तक समाज में असमानता का बोलबाला रहेगा – आसिफ अहमद / बाबा साहब के जयंती समारोह में शिरकत करने बिस्फी पहुंचे मार्क्सवादी चिंतक रामश्रेष्ट दीवाना
जे टी न्यूज, मधुबनी:
प्रखंड क्षेत्र के खंगरैठा हाई स्कूल से सटे डॉ विजय चंद्र कॉम्प्लेक्स में भारत रत्न डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती सह गोष्ठी समारोह का आयोजन सांसद प्रतिनिधि सह राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विष्णुदेव सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भारतीय पिछड़ा वर्ग लेखक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राम श्रेष्ठ दीवाना एवं प्रदेश महासचिव आसिफ अहमद ने शिरकत करते हुए बाबा साहब के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर हम अम्बेडकर वादी हैं , संघर्षो के आदि हैं का नारा भी लगाया। समारोह की शुरुआती संबोधन में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रामश्रेष्ठ दीवाना ने कहा कि बाबा साहब ने बचपन से ही भेदभाव झेला है।
आंबेडकर ने बड़ी प्रतिकूल स्थितियों में अपने व बहुजनों के जीवन को आकार दिया। आज भी समाज के एक हिस्से में उनको लेकर नफरत है। भाजपा के सत्ता शासित होते ही देशभर में आंबेडकर की प्रतिमाएं तोड़ी जा रही हैं। यह सब इन्हीं बातों का संकेत है कि कुछ राजनीतिक दलों को वह स्वीकार्य नहीं हैं। सोचे और समझे तरीके से संविधान को कमजोर करने की पुरजोर कोशिश की जा रही है। राजद के प्रदेश महासचिव आसिफ अहमद ने कहा कि बाबा साहेब ने सामाजिक असमानता, अन्याय, उत्पीड़न व रुढ़िवाद के खिलाफ जो लड़ाई लड़ी वह अनुकरणीय व उदाहरणीय है. उन्हीं की देन है आज वंचित बोल पाते हैं। राजनीतिक प्रजातन्त्र तब तक बेमानी है जब तक असमानता है.संसाधनों में समता मूलक वितरण की क़ानूनी व्यवस्था ही बाबा साहब को सच्ची श्रधांजलि होगी।
वहीं अध्यक्षता कर रहें जिलाध्यक्ष विष्णुदेव सिंह यादव ने कहा कि बाबा साहेब के सपनों को साकार करने के लिए केंद्र सरकार उनकी पुस्तक ‘एनिहिलेशन ऑफ कास्ट’ को उच्च शिक्षण संस्थानों में अनिवार्य करें। साथ ही हम सभी संकल्प लें कि आर्थिक और सामाजिक गैरबराबरी का जब तक एक भी लक्षण विद्यमान है तबतक हमारी लड़ाई जारी रहेगी। इस अवसर पर समारोह का संचालन कर रहें शिक्षक नेता डॉ विजयचंद्र घोष, प्रखंड उप प्रमुख मो इसराइल, प्रदेश महासचिव आसिफ अहमद, भाकपा नेता लालाबाबू अकेला, पूर्व मुखिया गंगा यादव एवं नवल यादव, मो जसीम , जितेंद्र प्रसाद ,राम दुलार पासवान, पूर्व पैक्स अध्यक्ष ललित यादव, मो महताब, अरुण यादव एवं जितेंद्र उर्फ मुन्ना यादव ने भी आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला।
