डाॅ घनश्याम राय ने तीसरी बार कुलसचिव पद पर दिया योगदान
डाॅ घनश्याम राय ने तीसरी बार कुलसचिव पद पर दिया योगदान
जे टी न्यूज़, मुंगेर : मुंगेर विश्वविद्यालय में शनिवार को कुलपति माननीय प्रोफेसर संजय कुमार की उपस्थिति में घनश्याम राय ने कुलसचिव का पदभार ग्रहण किया। कुलपति ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं माला पहनाकर स्वागत किया। सिंडिकेट हॉल में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के अधिकांश पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। सभी ने उम्मीद जताई कि मुंगेर विश्वविद्यालय तेज गति से कार्य करेगा। इस विश्वविद्यालय की स्थापना 23 मार्च 2018 को हुई थी। अभी तक इसका अपना भवन नहीं बन पाया है। माननीय कुलपति ने कहा कि अब लंबित सभी कार्यों को यथाशीघ्र पूरा किया जाएगा। उपस्थित पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने कहा कि शिक्षाविद कुलसचिव मिलने से सभी कार्य नियम, परिनियम एवं सम्मान के साथ पूर्ण किए जाएंगे।



