केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी एस अचुत्यानन्द नहीं रहे
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी एस अचुत्यानन्द नहीं रहे
जे टी न्यूज, पटना: सीपीएम के कद्दावर नेता, महान स्वतंत्रता सेनानी भारत के सर्वशिक्षित राज्य केरल के पूर्व मुख्यमंत्री 101 वर्षीय कॉमरेड वी एस अच्युतानंदन नहीं रहे !
कम्युनिस्ट आन्दोलन की विरासत को आगे बढ़ाने वाले में इनकी भूमिका संस्थापक के रूप में रही ! सीपीआई के बिभाजन के समय 32 नेताओं में यह अग्रणी नेताओं मे से एक थे! भूमिका में थे ! इनकी नेतृत्व सीपीएम ने अपनी पार्टी का विस्तार किया ! मुख्यमंत्री के रूप में केरल सरकार का नेतृत्व सफलतापूर्वक किया! उन्होंने भावी पीढी के कंधों पर सौंप कर अलविदा कह प्रस्थान कर गए ।
सीपीएम बिहार राज्य कमिटी उनके निधन पर उन्हें लाल सलाम के साथ कोटि कोटि विनम्र श्रद्धांजलि दी है!

श्रद्धांजलि देने वालो में राज्य सचिव ललन चौधरी, केंद्रीय कमिटी सदस्य अवधेश कुमार, विधायक अजय कुमार, विधायक सत्येंद्र यादव, राज्य कमिटी सदस्य अरुण मिश्रा, मनोज चंद्रवंशी, सहित अन्य ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि व्यक्त की है !


