रौनियार समाज का महासम्मेलन जयनगर बेला में धूमधाम से सम्पन्न

जे टी न्यूज़ / जयनगर (सुरेश कुमार गुप्ता)

रौनियार समाज का महासम्मेलन जयनगर बेला में धूमधाम से सम्पन्न

जे टी न्यूज़ / जयनगर (सुरेश कुमार गुप्ता ):

रौनियार वैश्य समाज का बहुप्रतीक्षित महा सम्मेलन को बिहार-नेपाल सीमा पर स्थित जयनगर में बड़ी ही धूमधाम और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और नेपाल से शामिल हुए।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सैनिक सह पूर्व लोकसभा प्रत्याशी बब्लू कुमार गुप्ता ने किया, वहीं, मंच संचालन डॉ कुमार सच्चिदानंद नीलू ने किया।कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मचासीन कृष्ण कुमार आजाद राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, राकेश गुप्ता अध्यक्ष बिहार प्रदेश, नगीना देवी पूर्व विधायक, नागेन्द्र साह संगठन मंत्री बिहार, बैद्यनाथ गुप्ता महासचिव झारखंड ने दीप प्रज्वलन कर किया।

 

इस मौके पर सभी आगत अतिथियों का मिथिला परंपरा अनुसार पाग, फूलमाला एवं दोपट्टा पहना कर किया गया।इस अवसर पर रौनियार समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े बुद्धिजीवी, व्यवसायी, युवा, महिलाएं और गणमान्य अतिथि मौजूद थे। सम्मेलन का उद्देश्य समाज में एकता, शिक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाना रहा।मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा, “रौनियार समाज ने सदैव व्यापार, शिक्षा और सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाई है। आज आवश्यकता है कि हम नई पीढ़ी को जागरूक करें और समाज को संगठित रूप से आगे ले जाएं। सम्मेलन के अंत में समाज की ओर से एकजुटता और सहयोग की भावना के साथ आगामी योजनाओं की घोषणा की गई। साथ ही, अगला सम्मेलन और भी बड़े स्तर पर आयोजित करने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Back to top button