‘ना टूटी हूं ना कभी टूटूंगी’ : बीमा भारती
‘ना टूटी हूं ना कभी टूटूंगी’ : बीमा भारती *”राजद सुप्रीमो लालू यादव उनके पिता तुल्य हैं, अपने पुराने घर…
Read More »‘ना टूटी हूं ना कभी टूटूंगी’ : बीमा भारती *”राजद सुप्रीमो लालू यादव उनके पिता तुल्य हैं, अपने पुराने घर में लौट कर मुझे बहुत खुशी मिल रही है. लालू यादव का पूरा समर्थन है. हमारे पति, बेटे और कार्यकर्ताओं को जान- बूझकर फंसाया गया है. पूर्णिया की जनता इसका जवाब देगी. जनता की बदौलत मैं यहां खड़ी हूं. बीमा भारती ना टूटी है, ना टूटेगी, जनता के प्यार और स्नेह के साथ यहां से जीत हासिल करूंगी. अति पिछड़ा की ताकत बनूंगी.”- बीमा भारती, आरजेडी प्रत्याशी, पूर्णिया लोकसभा सीट* पूर्णिया/डा. रूद्र किंकर वर्मा। पूर्व सांसद पप्पू यादव ने इंडी गठबंधन का उम्मीदवार बनने के लिए कांग्रेस में अपनी पार्टी जाप का विलय कर दिया लेकिन उन्हें तब बड़ा झटका लगा, जब जेडीयू से आरजेडी में आईं बीमा भारती को लालू यादव ने ‘लालटेन’ का सिंबल थमा दिया. हालांकि अभी भी पप्पू चुनाव लड़ने पर अड़े हुए हैं. वहीं बीमा भारती का कहना है कि उन्होंने इस बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन अगर यह सच है तो भी मैं उनसे अपील करना चाहूंगी कि एनडीए को हराने के लिए हमारा साथ दें. 26 अप्रैल को दूसरे चरण में वहां मतदान होना है. *’पप्पू यादव के बारे में जानकारी नहीं’* बातचीत के दौरान बीमा भारती ने पप्पू यादव के पूर्णिया से चुनाव लड़ने पर कहा कि उन्हें इस बारे जानकारी नहीं है. हालांकि उन्होंने ये जरूर कहा कि पप्पू यादव ने अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया है, इसलिए वह गठबंधन का हिस्सा हैं. ऐसे में जरूरी है कि गठबंधन धर्म का पालन किया जाए. *बीमा भारती ने जीत का किया दावा* बीमा भारती ने पूर्णिया से ओवैसी की पार्टी के चुनाव लड़ने के सवाल पर अपनी जीत का दावा ठोकते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा. पूर्णिया में ओवैसी की पार्टी का कोई प्रभाव नहीं है, वह कहीं दिखेगी भी नहीं. पूर्णिया की जनता उनके साथ है और जीत दिलाने में उनकी मदद करेगी. *किन मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगी बीमा भारती ?* राजद प्रत्याशी बीमा भारती ने बताया कि पूर्णिया में कई मुद्दे हैं. यहां अभी काफी विकास बाकी है, पूर्णिया की जनता की जो भी समस्या होगी उसे दूर करने का काम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अति पिछड़ा जाग चुका है, इस बार उनकी ताकत देखने को मिलेगी. कहा कि वह पूर्णिया जिले की एक गरीब घर की बेटी और बहु हैं, अति पिछड़ा के साथ सभी वर्ग लोग उन्हें वोट देने का काम करेंगे।
‘ना टूटी हूं ना कभी टूटूंगी’ : बीमा भारती *”राजद सुप्रीमो लालू यादव उनके पिता तुल्य हैं, अपने पुराने घर…
Read More »सुनील झा के दरबार ढाबा एंड एसी रेस्टोरेंट का हुआ विधिवत शुभारंभ पंडित अजय झा मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में रहे मौजूद
सुनील झा के दरबार ढाबा एंड एसी रेस्टोरेंट का हुआ विधिवत शुभारंभ पंडित अजय झा मौके पर मुख्य अतिथि के…
Read More »बिहार में मैट्रिक के नतीजे घोषित
बिहार में मैट्रिक के नतीजे घोषित टॉप 10 मे समस्तीपुर के 6 विद्यार्थी बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर ने किया परिणाम…
Read More »आधुनिक टेक्नोलॉजी से परिपूर्ण लिलिपुट किड्स प्ले स्कूल का उद्घाटन डीएसपी सह थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने किया
आधुनिक टेक्नोलॉजी से परिपूर्ण लिलिपुट किड्स प्ले स्कूल का उद्घाटन डीएसपी सह थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने किया आए हुए सभी…
Read More »अवैध तरीका से हथियार व सोना चांदी का व्यापार करने वाले अशोक सिंह के घर पुलिस का छापा
अवैध तरीका से हथियार व सोना चांदी का व्यापार करने वाले अशोक सिंह के घर पुलिस का छापा करोड़ो का…
Read More »अपराध की योजना बना रहे तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार
अपराध की योजना बना रहे तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार जे टी न्यूज, सहरसा: किसी बड़े अपराध की योजना बना रहे…
Read More »इंडिया गठबंधन के नेताओं ने केंद्र की राजग सरकार को चुनाव में सत्ता से बेदखल करने का किया आह्वान किया
इंडिया गठबंधन के नेताओं ने केंद्र की राजग सरकार को चुनाव में सत्ता से बेदखल करने का किया आह्वान किया…
Read More »-
दिल्ली

चुनावी चंदा के रुप में जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने वाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराओ आलेख – प्रभुराज नारायण राव
चुनावी चंदा के रुप में जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने वाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराओ आलेख – प्रभुराज…
Read More » -
दिल्ली

*चौकीदार बना देश का सबसे बड़ा घोटालेबाज*
*चौकीदार बना देश का सबसे बड़ा घोटालेबाज* वाह रे देश के चौकीदार । देश का सबसे बड़ा घोटालेबाज साबित होने…
Read More »
