आधुनिक टेक्नोलॉजी से परिपूर्ण लिलिपुट किड्स प्ले स्कूल का उद्घाटन डीएसपी सह थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने किया

आए हुए सभी अतिथियों व समाजसेवियों को अंग वस्त्र गुलदस्ता से किया सम्मानित

आधुनिक टेक्नोलॉजी से परिपूर्ण लिलिपुट किड्स प्ले स्कूल का उद्घाटन डीएसपी सह थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने किया

आए हुए सभी अतिथियों व समाजसेवियों को अंग वस्त्र गुलदस्ता से किया सम्मानित


करगहर(रोहतास)रोहतास जिला अंतर्गत करगहर में आधुनिक टेक्नोलॉजी से परिपूर्ण किड्स प्ले स्कूल का उद्घाटन डीएसपी सह थानाध्यक्ष करगहर पंकज कुमार ने किया। साथ ही मौजूद सभी समाजसेवी व पुलिस पदाधिकारी को विद्यालय परिवार के निर्देशक दिनेश सिंह के द्वारा अंग वस्त्र व फूलों का गुलदस्ता देकर मान सम्मान बढ़ाया गया। लोगों के संबोधन में डीएसपी सह थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति को विचारवान बनाती है। शिक्षा व्यक्ति को संस्कारवान बनाती है। जैसे आप शिक्षित हैं तो किसी जाति पाति ऊंच नीच अमीर गरीब का भेदभाव नहीं रखेंगे। आपका संस्कार होगा कि रोड पर कोई व्यक्ति एक्सीडेंट कर गया तो उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाएंगे। या पुलिस को सूचना देंगे। इसलिए ज्ञानी बनिए। आगे उन्होंने यह भी कहा कि ज्ञान दीप का अर्थ क्या होता है लोगों को समझाते हुए बताएं कि ज्ञान दीप का अर्थ दिव्यज्ञान का दीपक। मतलब ज्ञान का प्रकाश। शास्त्रों में ज्ञान दीप नाम काफी अच्छा माना गया है। शास्त्रों में ज्ञान दीप नाम को समाहित किया गया है। ज्ञानदीप नाम रखने से आपका बच्चा भी वह गुण ले लेते हैं जो इसके अर्थ में समाहित है। ज्ञानदीप नाम वाले व्यक्ति बिल्कुल अपने नाम कि मतलब की तरह ज्ञान के प्रकाश होते हैं। ज्ञानदीप नाम का स्वामी शनि ग्रह है। इस नाम के लोगों का शुभ अंक 8 होता है। ज्ञान दीप नाम की आदमी दिल ही नहीं दिमाग का भी सुनते हैं। इसलिए ज्ञान दीप बनिए समाज की सेवा कीजिए। वही स्कूल संस्थापक इंजीनियर साकेत कुमार सिंह ने बताया कि हमारे किड्स प्ले विद्यालय में एसी के साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी एवं खेल-खेल में पढ़ाई के लिए बच्चों को सभी साधन उपलब्ध है। यह एक पढ़ाई का माध्यम है। वाहन सुविधा के साथ शिक्षिकाओं के द्वारा विद्यार्थियों कि भविष्य का देखभाल किया जाएगा।

साथ ही विद्यालय के बच्चियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया गया। अपने कार्यक्रम से विद्यार्थियों ने आए हुए सभी अतिथियों का मन मोह लिया। वही वर्ग 8 की छात्रा आन्या कुमारी तांडव नृत्य के द्वारा दर्शकों से खूब तालियां बटोरी। मौके पर उपस्थित सहायक शिक्षक नवीन सिंह निखिल रंजन मिस स्वीटी कश्यप आदित्य सिंह प्रिंस कुमार विक्की कुमार मंटू कुमार व्यवस्थापक पंकज कुमार राहुल सिंह सत्य प्रकाश रविंद्र कुमार अरविंद कुमार मनोज यादव संजय पांडेय के साथ विद्यालय के सभी बच्चे बच्चियां व अभिभावक गण उपस्थिति रहे ।

Related Articles

Back to top button