शहर के जल निकासी को लेकर पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों ने की बैठक
गांधी चौक के पास जल निकासी समस्या पर हुई चर्चा
शहर के जल निकासी को लेकर पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों ने की बैठक
गांधी चौक के पास जल निकासी समस्या पर हुई चर्चा
जेटी न्यूज, अंसार आलम, चौसा, मधेपुरा

मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी चौक के निकट एसएच 58 पर बने नाले के गंदे पानी के बहाव को लेकर बुधवार को प्रखंड सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सरीना आजाद ने की। इसमें अंचल अधिकारी उदयकांत मिश्र और थाना अध्यक्ष रवि कुमार पासवान सहित जनप्रतिनिधिगण और ग्रामीण उपस्थित रहे।बैठक में मुख्य रूप से तीन मुद्दों पर चर्चा की गई। पहला मुद्दा एसएच 58 के नाले में पानी का बहाव रोकने से संबंधित था। दूसरा, उन सभी लोगों को अपने बाथरूम के पानी के टैंक को टैंकर से खाली करने को कहा गया जो वर्तमान में नाले में बहाव कर रहे हैं। तीसरा मुद्दा यह था कि जिनके खेत या जमीन पर एसएच 58 के नाले का गंदा पानी बहता है, उनकी जमीन को नुकसान न हो। इन मुद्दों पर स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की गई। हालांकि, फिलहाल इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं मिल पाया है। इस अवसर पर पूर्व मुखिया सूर्य कुमार पटवे, मुखिया अलका रानी, चौसा पूर्वी के मुखिया प्रतिनिधि मदन मंडल, अरजपुर पूर्वी के मुखिया प्रतिनिधि प्रफुल्ल कुमार, चौसा पश्चिमी के मुखिया प्रतिनिधि संजय यादव, अमित कुमार डॉन, आशीष कुमार गुप्ता, विपिन भगत, साईं इस्लाम, मूरताज आलम, मुस्ताक आलम सहित कई अन्य ग्रामीण भी मौजूद थे।


