जिलास्तरीय कबड्डी मैच में मधुबनी ने जयनगर को 20-13 से हराया

जिलास्तरीय कबड्डी मैच में मधुबनी ने जयनगर को 20-13 से हराया

जे टी न्यूज,मधुबनी

मधुबनी जिला के 53वी स्थापना दिवस के अवसर पर आज खेल भवन सह व्यायाम शाला भवन वाटसन उच्च विद्यालय परिसर में बालकों का कबड्डी मैच आयोजित किया गया l इसमें मधुबनी ने जयनगर को 20- 13 से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया मधुबनी के खिलाड़ियों का नाम इस प्रकार हैं रमन कुमार यादव, सूरजभान सिंह, प्रिंस झा, आशीष कुमार, साकेत कुमार, मेराजुद्दीन, गंगेश कुमार ,सरोज कुमार, विजय कुमार, सुधांशु कुमार राजन सिंह जयनगर के खिलाड़ियों की सूची आदित्य कुमार ,दुष्यंत कुमार, मोनू कुमार ,मोहम्मद रेहान, प्रेमसागर, रंजन कुमार, अंकुश कुमार ,चंद्रभूषण, आयुष कुमार भोलू कुमार स्कोरर के रूप में अपनी भूमिका मुस्कान कुमारी और भारती कुमारी ने दिखाया l कार्यक्रम का उद्घाटन और समापन जिला खेल पदाधिकारी श्री नीतीश कुमार के द्वारा बच्चों के बीच मेडल ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर किया गया इस अवसर को बोलते हुए खेल पदाधिकारी ने बताया की स्थापना दिवस आपको एक प्लेटफार्म प्रदान करता है जिसे आप खेल के क्षेत्र में एक नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे l इस अवसर पर खेल शिक्षक सुनील कुमार ठाकुर, राकेश कुमार गुड्डू ,कैलाश कुमार, नवनीत कुमार ,सचिनद्र कुमार मधुबनी खेल कार्यालय के अभिषेक कुमार ,हरेराम सिंह राकेश रोशन एवं अन्य लोग उपस्थित थे l

Related Articles

Back to top button