प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित 

प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित

जेटी न्यूज,मुरलीगंज। ममधेपुरा:

नगर क्षेत्र के जयरामपुर स्थित चन्द्रमणि कन्या मध्य विद्यालय में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह प्रखंड निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी योगेश्वर प्रसाद यादव ने की। कार्यक्रम का उद्घाटन साइंस फॉर सोसायटी के जिला समन्वयक सह बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष कृष्ण कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार अजय, बीआरसी के वरिष्ठ लेखपाल सौरभ कुमार, कविता नंदनी, पप्पू कुमार, राजीव कुमार, मनोज कुमार मनू, ब्रजेश कुमार, अंजय कुमार, कुंदन कुमार सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में मुरलीगंज प्रखंड के 19 संकुलों से लगभग 114 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। वर्ग 6 से 8 तथा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने विज्ञान मॉडल, प्रोजेक्ट एवं गणित–विज्ञान क्विज में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल ने सभी प्रदर्शनों का बारीकी से अवलोकन के बाद परिणाम घोषित किया। विज्ञान प्रदर्शनी में उत्क्रमित मध्य विद्यालय साहिबगंज इटहरी के नयन राज को कक्षा 6 से 8 के छात्र में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। वही दिव्या दिनकर मध्य विद्यालय बेलो कला को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। साथ ही साथ विज्ञान प्रदर्शनी के कक्षा 9 से 12 का परिणाम इस प्रकार है टिंकू कुमार उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय रतनपट्टी भेलाही को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ जबकि निशा कुमारी उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय चामगढ़ को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।

गणित के क्विज प्रतियोगिता में गोलू कुमार कक्षा 6 से 8 मध्य विद्यालय प्रताप नगर पूर्व को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। वहीं प्राची कुमारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय पकीलपार को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। जबकि कक्षा 6 से 8 के विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में साक्षी कुमारी भीख संतीकुंज विद्यालय जीतापुर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। जबकि प्रतीक कुमार उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय दिग्घी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। कक्षा 9 से 12 विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में सुप्रिया कुमारी उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय रतन पट्टी भेलाही को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, जबकि रश्मि कुमारी उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कोल्हायपट्टी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। कक्षा 9 से 12 के गणित क्विज प्रतियोगिता मैं गोविंद कुमार उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय चामगढ़ को प्रथम स्थान एवं पुतुल कुमारी उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय रतनपट्टी भेलाही को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। प्रतिभागियों द्वारा हाइड्रोलिक मॉडल, डेटा ट्रांसफर मॉडल, कार्बन फिल्ट्रेशन, श्वसन व उत्सर्जन क्रिया, परिमेय संख्या, कोण मापन सहित कई विषयों पर आकर्षक एवं उपयोगी मॉडल प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित शिक्षकों और दर्शकों ने काफी सराहा। कार्यक्रम का सफल संचालन विशाल राज, मिलन कुमार आजाद एवं दिलखुश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। अंत में अध्यक्ष योगेश्वर प्रसाद यादव ने धन्यवाद ज्ञापन कर प्रतियोगिता का समापन घोषित किया।

Related Articles

Back to top button