जीविका द्वारा नरहन हाई स्कूल के मैदान मे पशुमेला आयोजित किया गया।

जीविका द्वारा नरहन हाई स्कूल के मैदान मे पशुमेला आयोजित किया गया।

जे टी न्यूज, विभूतिपुर(विनय कुमार राय):
आज प्रखंड अन्तर्गत नरहन हाई स्कूल परिसर मे जीविका द्वारा पशुमेला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन डी पी एम विक्रांत कुमार सिंह ने दीप जलाकर किया। तत्पश्चात प्रखंड परियोजना प्रबन्धक संदीप पासवान ने उपस्थित जीविका सदस्यो और पशु पालको को संबोधित करते हुए बताया कि ‘पशुपालन व्यवसाय ‘ एक निहायत जीविकोपार्जन का साधन है। यह पशुधन के रूप मे एक उद्यम के रूप मे ना केवल धन प्रदान करता है अपितु पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ पशु प्रेम के प्रति आध्यात्मिक चेतना का भी विकास करता है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने भी पशुपालन और वर्तमान संदर्भ मे आम लोगो के बीच इस व्यवसाय की सार्थकता पर विस्तार से चर्चा की। पशु चिकित्सक ने पशुओ को बीमारी से बचाव हेतु आवश्यक और सहज औषधियो की उपलब्धता के बारे मे जानकारी दी। इस संबंध मे विभागीय मोबाइल मैन का मोबाइल नंबर जारी किया गया ताकि पशुपालक को सहयोग हो सके।

इस कार्यक्रम मे प्रखंड जीविका सदस्यो के अलावा पंचायत सचिव सदस्य चांदनी देवी, नरहन पंचायत के बुक कीपर हीरा देवी, सी एम मुन्नी देवी, पुनम देवी, शोभा देवी, पशुपालक किसान नारद राय,अरविन्द राय, बीजा देवी आदि सैकड़ो महिला और पुरूषो ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button