फूड प्लैनेट हेल्थ’ विषय पर मुंगेर विश्वविद्यालय ने आयोजित किया वेबीनार

फूड प्लैनेट हेल्थ’ विषय पर मुंगेर विश्वविद्यालय ने आयोजित किया वेबीनार

जे टी न्यूज, मुंगेर: मुंगेर विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और वीगन आउटरीच संस्था के संयुक्त तत्वाधान में ‘फूड प्लैनेट हेल्थ’ विषय पर एक वेबिनार का आयोजन आज दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे Zoom एप्लीकेशन के माध्यम से किया गया। इस वेबीनार में मुख्य अतिथि के रूप में मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय प्रो डॉ संजय कुमार, विशिष्ट अतिथि के तौर पर वीगन आउटरेज के समन्वयक श्री अभिषेक दुबे और मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ घनश्याम राय मौजूद थे। वेबीनार का संयोजन एवं संचालन मुंगेर विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक मुनींद्र कुमार सिंह ने किया। वीगन आउटरीच के समन्वयक श्री अभिषेक दुबे ने फूड प्लैनेट हेल्थ विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में वेबिनार में पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से वैश्विक पर्यावरण की स्थिति, हमारे भोजन का हमारे पर्यावरण, हमारे स्वास्थ्य और पशु पक्षियों से संबंध और जलवायु परिवर्तन व जैवविविधता विनाश पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि वैगन का मतलब एनिमल उत्पादों का सेवन न कर सिर्फ पौधे से प्राप्त उत्पादों का ही सेवन करना है जो आज के समय की मांग है। कोविद-19 के दौरान इसे महसूस किया गया मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने कहा कि एनएसएस वैगन आर के माध्यम से एकेडमिक एनवायरमेंट को जीवंत करने का प्रयास कर रहा है मुंगेर विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई का यह प्रयास सराहनीय है। मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय ने अपने अध्यक्ष उद्बोधन में कहा कि समकालीन समय में वीगन को आत्मसात करने के लिए मार्गदर्शन दिया। इस पृथ्वी पर अपने लाइफस्टाइल में परिवर्तन कर हम अपने स्वास्थ्य को बेहतर कर सकते हैं। इस वेबीनार में कुल 500 स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया । वेगनर के अंत में स्वयंसेवकों के लिए प्रश्नोत्तरी सेशन भी आयोजित किया गया.

इस वेबिनार का आशय एक अच्छी जागरूकता लाकर व्यक्तिगत प्रयासों के माध्यम से अपने पर्यावरण, स्वास्थ्य व प्राणियों को बचाना है। ईमेल के माध्यम से फीडबैक फॉर्म भरने के बाद सभी प्रतिभागियों को एक प्रतिभाग प्रमाण पत्र भी दिया गया। वेबिनार में, बहुत ही रोचक और महत्वपूर्ण जानकारियों व अपनी धरती व स्वास्थ्य को बचाने वाले तरीकों को बताया गया।

Related Articles

Back to top button