खेतिहर मजदूर यूनियन का नौतन अंचल पर विशाल प्रदर्शन
खेतिहर मजदूर यूनियन का नौतन अंचल पर विशाल प्रदर्शन

जे टी न्यूज, नौतन। बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन तथा किसान सभा द्वारा आज नौतन प्रखंड पर विशाल प्रदर्शन किया गया और मांग किया गया कि खेत मजदूरॉ के लिए बना मनरेगा कानून जो महात्मा गांधी के नाम पर था। उसमें बदलाव कर जी राम जी किया जा रहा है। यानी की महात्मा गांधी और रामजी के बीच तनाव बनाने की मुहिम भी जारी है ।वर्षों से गरीब,दलित वर्ग के लोगों की झोपडी को बिना वैकल्पिक व्यवस्था किये नहीं उजड़ा जाय।भूमिहीनों को 5 डिसमिल आवासीय जमीन नहीं दिया गया।

वर्षा से बड़े पैमाने पर धान और गन्ना का हुए नुकसान के लिए फसल हर्जाना नहीं दिया जा रहा है।बिहार में गन्ना का दाम 550 रुपए प्रति क्विंटल किया जाय।बीज विधेयक 2025 तथा बिजली विधेयक 2025 वापस लिया जाए।स्मार्ट मीटर को समाप्त किया जाए।
प्रदर्शन और धरना को राज्य के किसान नेता चांदसी प्रसाद यादव,खेतिहर मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार वर्मा,नौजवान नेता म. हनीफ,सीटू के राज्य सचिव शंकर कुमार राव, अवध बिहारी प्रसाद , रामा चौधरी,प्रेम प्रसाद,शांति देवी, भरत राम,अब्बास मियां आदि ने संबोधित किया।



