पहलीबार वोटकर खुश दिखी शिक्षिका वसुंधरा भारती

पहलीबार वोटकर खुश दिखी शिक्षिका वसुंधरा भारती

जे टी न्यूज, मधुबनी:
लदनियां प्रखंड के सिधपा गांव की वसुंधरा भारती पहलीबार बूथ संख्या 55 पर वोटकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वह बीपीएससी से कम्प्यूटर साइंस में प्लस टू की शिक्षिका है। पहलीबार वोटकर उसने अपनी खुशी का इजहार किया। कहा कि शिक्षिका बनने के बाद मिली प्रसन्नता के बाद आज वह अपने मताधिकार का प्रयोग कर बहुत खुश हुई है। वोट करने से जहां लोकतंत्र में आस्था बढ़ी,वहीं राष्ट्र निर्माण की दिशा व दशा तय करने में मदद मिलेगी। उक्त सभी बातों के लिए उसने अपने पिता एसएमजे काॅलेज के प्राचार्य प्रो.रामप्रसाद सिंह के प्रति आभार प्रकट किया।

Related Articles

Back to top button