धान बेचने हेतु किसान समाहर्ता के द्वार पर दे रहे है 3 दिनों से धरना

-अन्नदाताओं की मांगें नहीं हुई पूरी, तो बड़े आंदोलन की होगी आगाज

धान बेचने हेतु किसान समाहर्ता के द्वार पर दे रहे है 3 दिनों से धरना

-अन्नदाताओं की मांगें नहीं हुई पूरी, तो बड़े आंदोलन की होगी आगाज


जे टी न्यूज़ (बेगूसराय) । धान बेचने हेतु किसानो ने 3 दिनों से समाहर्ता के द्वार पर धरना
दे रहे हैं। अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे किसानों एवं पैक्स अध्यक्षों को संबोधित करते हुए बेगूसराय कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने कहा कि डीएम बेगूसराय किसानों की धैर्य की परीक्षा ले रहे हैं। हार-मांस गलाने वाली करके की ठंडक में खुले आसमान के नीचे धरना दे रहे अन्नदाताओं की सुधि लेने के बदले डीएम जिला में घूम-घूम कर अपने आमदनी वाले जगह की शिनाख्त में लगे हैं। आजाद भारत में लोकतंत्र के अंदर जनता के सेवकों को किसानों के साथ बेरुखी बेगूसराय के लोगों को नही है कबूल। उपाध्यक्ष कमल किशोर जी ने कहा कि दिल्ली में किसान आंदोलन के समक्ष मोदी सरकार को झुकना पड़ा था। किसानों की उपेक्षा कर बेगूसराय में प्रशासन नहीं चलाया जा सकता। लोकप्रिय किसान नेता अशोक प्रसाद सिंह ने कहा कि डी एम श्रीकांत शास्त्री जी का कार्य व्यवहार औरंगाबाद में भी किसान विरोधी था।औरंगाबाद में डी एम रहते किसानों को बगैर मुआवजा दिए जबरन भुमि अधिग्रहण कर लहलहाते धान की फसलों को पुलिस की बदौलत ट्रैक्टर से रौंदवाने में इन्हें खुशी हुई थी।

मगर उन्हें यह समझना होगा कि बेगूसराय औरंगाबाद नहीं है। यदि किसान विरोधी अपनी मानसिकता वे नहीं बदलेंगे तो बेगूसराय उनके सामने नतमस्तक नहीं होगा,बल्कि उनके हर दमनात्मक कार्रवाई के खिलाफ संघर्ष का केंद्र बनेगा। संयुक्त किसान मोर्चा के सारे राष्ट्रीय नेता राकेश टिकैत से लेकर दर्शनपाल का बेगूसराय में आगमन होगा। जिला प्रशासन के मनमानी के खिलाफ बेगूसराय में ऐतिहासिक किसान महापंचायत का आयोजन होगा धरनार्थियों को पैक्स अध्यक्ष भगवान लाल यादव, रामनरेश महतो,प्रशांत कुमार,उमेश सिंह,संजीव पासवान,भूषण कुमार,अनुराग आनंद, कुंदन कुमारी, राजीव कुमार देव,सुबोध दास,सिकंदर चौधरी, अधिवक्ता राज नारायण राय और किसान नेता सुनील सिंह बुलेट ने संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button