डीएम ने कर्पूरी ग्राम में विकास योजनाओं का किया निरीक्षण

-एक सप्ताह के भीतर पंचायत सरकार भवन को पूर्ण करें: रोशन कुशवाहा डीएम

डीएम ने कर्पूरी ग्राम में विकास योजनाओं का किया निरीक्षण

-एक सप्ताह के भीतर पंचायत सरकार भवन को पूर्ण करें: रोशन कुशवाहा डीएम

जे टी न्यूज़ समस्तीपुर (प्रिया यदुवंशी)। ​ जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने कर्पूरी ग्राम का भ्रमण कर वहां निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन एवं हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य विकास कार्यों की भौतिक प्रगति की समीक्षा करना एवं ससमय जनसुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना था। ​पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण एवं कड़े निर्देश दिया। डीएम ने निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन के अवलोकन के दौड़ान ने निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने जिला पंचायत राज पदाधिकारी एवं स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के अभियंताओं को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि भवन के सभी शेष कार्यों को एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। ​डीएम श्री कुशवाहा ने स्पष्ट किया कि भवन हस्तांतरण से पूर्व आवश्यकतानुसार गुणवत्तापूर्ण फर्नीचर की उपलब्धता,​आमजन की सुविधा हेतु आरटीपीएस काउंटर का पूर्ण सेटअप,
​विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सूचनाओं को प्रदर्शित करने वाले सूचना पट (डिस्प्ले बोर्ड) का अधिष्ठापन, ​स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। परिसर में स्थित हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया गया। मौके पर उपस्थित सिविल सर्जन ने जानकारी दी कि उक्त स्थल पर एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का निर्माण भी प्रस्तावित है, जिसका कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा। डीएम श्री कुशवाहा ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि वे मुख्यालय स्तर पर समन्वय स्थापित कर इस परियोजना से संबंधित सभी प्रशासनिक एवं तकनीकी बाधाओं को दूर करते हुए निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराना सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी अली एकराम, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश कुमार राय, जिला पंचायत राज पदाधिकारी विष्णु देव मंडल सहित संबंधित विभागों के सहायक एवं कार्यपालक अभियंता तथा अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button