विकसित भारत@ 2047 पर आयोजित 2 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सम्पन्न जन- कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी आम जनता लेंगे तब हमारा देश विकसित देश बनेगा: रामविलास कामत

विकसित भारत@ 2047 पर आयोजित 2 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सम्पन्न
जन- कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी आम जनता लेंगे तब हमारा देश विकसित देश बनेगा: रामविलास कामत

जे टी न्यूज़, सुपौल(प्रमोद यादव) : भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो (सी.बी.सी.), दरभंगा द्वारा सुपौल के निर्मली में स्थित भागीरथ उच्च माध्यमिक विद्यालय के मैदान में विकसित भारत@2047 पर आयोजित 2 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम शुक्रवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समाप्त हो गया। दो दिवसीय इस चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम के समापन समारोह के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्थानीय विधायक रामविलास कामत ने बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जब हमारा देश आज़ादी का 100 साल पूरा कर शताब्दी वर्ष मना रहा होगा उसी वर्ष हमारा विकसित बिहार और विकसित भारत हो ये लक्ष्य लेकर हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नितीश कुमार चहुंमुखी विकास का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लगभग 21 वर्ष के बाद 2047 में हमरा देश और राज्य तब विकसित हो सकेगा जब आप सभी जनता भारत एवं राज्य सरकारों द्वारा चलाए जा रहे जन- कल्याणकारी योजनाओं का पूरी तरह लाभ लेगें। उन्होंने खासकर बच्चों को अपील करते हुए कहा कि आज के युवा देश और राज्य का भविष्य हैं और जब युवा शिक्षित, सफल और सशक्त होंगे तब जा कर हमारा देश विकसित राष्ट्र बनेगा। निर्मली के इस भागीरथ उच्च माध्यमिक विद्यालय में इस तरह का भव्य आयोजन के लिए केन्द्रीय संचार ब्यूरो, दरभंगा को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम से यहाँ की आम जन जरूर लाभान्वित और जागरुक हुए होंगे। कार्यक्रम के दौरान भागीरथ उच्च माध्यमिक विद्यालय, निर्मली के छात्रों द्वारा शानदार नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिन्हें मौके पर अतिथियों के हाथों पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन भी भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याण योजनाओं पर लगाए गए चित्र प्रदर्शनी को देखने के लिए सुबह से लोगों खासकर बच्चों का तांता लगा रहा और लोगों में खासा उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में भी लोगों की काफी भीड़ देखी गई और लोग स्टॉल पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे थे।

समापन समारोह के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय संचार ब्यूरो, पटना के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करता है। उन्होंने कहा कि निर्मली में इस तरह के भव्य चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन से यहाँ के आम जनता को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में अवश्य जानकारी मिली होगी। समापन समारोह के दौरान विभाग में पंजीकृत सांस्कृतिक दल लोक कला मंच के कलाकारों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसका उपस्थित लोगों ने खुब आनंद उठाया। कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया और सही जवाब देने वाले को मौके पर ही पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय संचार ब्यूरो, दरभंगा के सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी मिहिर कुमार झा ने भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के विषय में जानकारी दी एवं धन्यवाद ज्ञापन किया।
कार्यक्रम के दौरान विभाग के गिरजानाथ झा और अमर नाथ झा की मौजूदगी सहरानीय रही।

Related Articles

Back to top button